{"_id":"6a25d2fae2450a5dff01eac2","slug":"eight-thousand-people-faced-power-crisis-for-12-hours-surrounded-the-substation-at-night-lucknow-news-c-13-1-vns1028-1772868-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: आठ हजार लोगों ने 12 घंटे तक झेला बिजली संकट, रात में उपकेंद्र घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: आठ हजार लोगों ने 12 घंटे तक झेला बिजली संकट, रात में उपकेंद्र घेरा
विज्ञापन
रविवार रात उपकेंद्र का घेराव कर प्रदर्शन करते उपभोक्ता।
- फोटो : संवाद
तेलीबाग। अंबेडकर उपकेंद्र के एकता नगर, पंचवटी कॉलोनी, मीना आवास, ओम नगर, शाहू कॉलोनी और शिवधाम कॉलोनी व आसपास के इलाकों में शनिवार रात करीब दो बजे से रविवार दोपहर दो बजे तक बिजली गुल रही। रात में फिर बिजली कटने पर नाराज उपभोक्ताओं ने अंबेडकर उपकेंद्र घेरा तो कर्मचारी भाग गए।
शनिवार रात से रविवार दोपहर 12 घंटे तक बिजली न आने से लगभग 1200 मकानों में रहने वाली करीब आठ हजार की आबादी को भीषण गर्मी और उमस के बीच रात भर जागना पड़ा। स्थानीय नागरिक संतोष, कप्तान सिंह व अन्य ने बताया कि गर्मी से कई लोगों की तबीयत भी बिगड़ गई। घरों के इन्वर्टर भी जवाब दे गए।
बिजली निगम के अधिकारियों के मुताबिक सभाखेड़ा मोड़ के पास भूमिगत एरियल बंच्ड केबल (एबीसी) में फाॅल्ट आने से आपूर्ति बाधित हुई। रात से ही फाॅल्ट का सटीक स्थान नहीं मिल सका। इसके बाद प्रभावित क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति वैकल्पिक फीडर से शुरू कराई गई। रविवार दोपहर करीब दो बजे आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन
दूसरी तरफ शनिवार रात करीब 11:30 बजे चरणभट्टा रोड स्थित यमुनापुरम के पास अचानक एबीसी में आग लगने से कुछ देर के लिए बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। बाद में इसे ठीक किया गया।