{"_id":"5f0aa5d88ebc3e63906f125e","slug":"eight-lakh-rupees-fraud-on-the-name-of-job-in-barabanki","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाराबंकी: नौकरी के नाम पर आठ लाख रुपये हड़पे, पैसे मांगने पर किया अपहरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाराबंकी: नौकरी के नाम पर आठ लाख रुपये हड़पे, पैसे मांगने पर किया अपहरण
Sun, 12 Jul 2020 11:25 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 12 Jul 2020 11:25 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
स्कूल संचालक पर एक व्यक्ति ने नौकरी दिलाने के बहाने आठ लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि नौकरी नहीं मिलने पर पैसे मांगे तो उसे अगवा कर लिया गया। अपहरणकर्ताओं ने मारपीट कर जौनपुर ले जाकर फेंक दिया। गुरुवार को पुलिस के पास पहुंचे पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन
हैदरगढ़ प्रभारी धर्मेंद्र सिंह रघुवंशी के मुताबिक सुबेहा क्षेत्र के रहने वाले धर्मेंद्र विक्रम सिंह का आरोप है कि रायबरेली के महराजगंज निवासी स्कूल संचालक सुख सागर शुक्ल ने अपने स्कूल में नौकरी दिलाने के नाम पर आठ लाख रुपये लिए थे। काफी दिन बाद भी नौकरी नहीं मिली तो उसने अपने पैसे वापस मांगे। बुधवार को वह पैसे लेने रायबरेली जा रहा था।
विज्ञापन
आरोप है कि हैदरगढ़ बस स्टेशन से एक एसयूवी से उसे अगवा कर लिया। अपहरणकर्ताओं ने धर्मेंद्र को मारापीटा और जौनपुर जनपद ले जाकर सड़क किनारे फेंक दिया।
गुरुवार शाम को धर्मेंद्र विक्रम हैदरगढ़ कोतवाली पहुंचा और पुलिस को घटना के बारे में बताया। पुलिस घटना की रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है।