फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Eight injured in a clash for land in subeha thana kshetra in Barabanki.

बाराबंकी: भूमि विवाद में चले लाठी-डंडे, आठ लोग घायल

Mon, 21 Nov 2022 04:13 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी Published by: ishwar ashish Updated Mon, 21 Nov 2022 04:13 PM IST
सार

सुबेहा थाना क्षेत्र में भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट में कई लोग घायल हो गए। सभी को सीएचसी में भर्ती करवाया गया है।

विज्ञापन
Eight injured in a clash for land in subeha thana kshetra in Barabanki.
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

बाराबंकी जिले के सुबेहा थाना क्षेत्र के अहलाद पुरवा मजरे गेरांवा गांव में सोमवार की सुबह दो पक्षों मे जमकर मारपीट हुई। इसमें 8 लोग घायल हो गए। पुलिस के अनुसार अहलादपुर गांव के गया प्रसाद यादव एवं किशुन चन्द्र यादव के बीच सहन की भूमि को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है।

विज्ञापन


इसी को लेकर सोमवार सुबह लगभग आठ बजे दोनों पक्ष आपस में कहासुनी करने लगे और देखते देखते दोनों ओर से लाठी-डंडे निकल आए। पुरूष ही नहीं महिलाएं भी मारपीट में शामिल हो गईं।
विज्ञापन


मारपीट में किशुन चन्द्र का सर फट गया। जबकि उनके बेटे हरीशंकर, मूलचंद व लल्लू घायल हो गए। दूसरे पक्ष के गया प्रसाद के पुत्र दिनेश, दिनेश की मां सीतापती, बहन संजू (16) व मंजू (18) वर्ष भी घायल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी हैदरगढ़ भिजवाया। पुलिस का कहना है कि दोनों ओर से मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर मिली है। छानबीन की जा रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed