फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Eight IAS officers transferred in Uttar Pradesh.

यूपी: प्रयागराज, कौशांबी व बहराइच के जिलाधिकारी सहित आठ आईएएस अफसरों के तबादले

Sat, 05 Jun 2021 12:57 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 05 Jun 2021 12:57 PM IST
सार

यूपी में शनिवार को तीन जिलों के जिलाधिकारी बदलने के साथ आठ आईएएस अफसरों के तबादले कर दिए गए।

विज्ञापन
Eight IAS officers transferred in Uttar Pradesh.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

यूपी में शनिवार को प्रयागराज, कौशांबी और बहराइच के जिलाधिकारी बदलने के साथ ही आठ आईएएस अफसरों के तबादले कर दिए गए।

विज्ञापन


प्रयागराज के जिलाधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी को हटाकर मुख्य कार्यपालक अधिकारी ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण के पद पर तैनाती दी गई है। उनकी जगह पर संयुक्त प्रबंध निदेशक जल निगम व विशेष सचिव नगर विकास संजय खत्री प्रयागराज के नए जिलाधिकारी होंगे।

कौशांबी के जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह को हटाकर संयुक्त प्रबंध निदेशक जल निगम व विशेष सचिव नगर विकास बनाया गया है। उनकी जगह पर ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण के सीईओ सुजीत कुमार कौशांबी के नए जिलाधिकारी होंगे।
विज्ञापन


बहराइच के जिला अधिकारी शंभू कुमार को हटाकर माध्यमिक शिक्षा विभाग में विशेष सचिव बनाया गया है। जबकि विशेष सचिव संस्कृति दिनेश चंद्रा को बहराइच का जिलाधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लखनऊ के मुख्य विकास अधिकारी प्रभास कुमार को प्रतापगढ़ का मुख्य विकास अधिकारी बना दिया गया है। प्रतापगढ़ के मुख्य विकास अधिकारी अश्वनी पांडे लखनऊ के मुख्य विकास अधिकारी बनाए गए हैं।

इसके पहले, बृहस्पतिवार देर रात 18 आईएएस अधिकारियों की तैनाती में फेरबदल किया। इनमें छह जिलों गाजियाबाद, एटा, अमरोहा, मुरादाबाद, लखीमपुर खीरी व बिजनौर में नए डीएम तथा गोरखपुर व झांसी मंडलों में नए मंडलायुक्तों की तैनाती की गई थी। शासन स्तर पर कई विभागों के चर्चित अधिकारियों की तैनाती में भी फेरबदल किया गया।

असम-मेघालय काडर के आईएएस अधिकारी जयंत नार्लिकर गोरखपुर के मंडलायुक्त थे। उनकी अंतर्राज्यीय प्रतिनियुक्ति बृहस्पतिवार को पूरी हो रही थी। शासन ने नार्लिकर को कार्यमुक्त करते हुए महानिदेशक पर्यटन रवि कुमार एनजी. को गोरखपुर का नया मंडलायुक्त बना दिया। रवि गोरखपुर के डीएम रह चुके थे। सबसे चौंकाने वाली तैनाती अपर मुख्य सचिव उद्यान मनोज कुमार को दी गई।

पिछले साढ़े चार साल से साइड के विभागों की पोस्टिंग पा रहे मनोज वन जैसा अहम महकमा पाने में सफल रहे। अल्पसंख्यक व समाज कल्याण महकमे में कार्मिकों से विवाद की से लंबे समय तक चर्चा में रहे बीएल मीणा को दोनों विभागों की जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया गया है। लेकिन उनका रुतबा बरकरार रखा गया है। उन्हें सहकारिता विभाग मिला है। 

छह जिलों के डीएम बदले, लेकिन तीन को दूसरे जिलों में तैनाती

फेरबदल की खास बात यह है कि छह में से चार जिलों के जो डीएम हटाए गए उनमें तीन को दूसरे जिलों की कमान मिली। आरके सिंह मुरादाबाद से गाजियाबाद, शैलेंद्र सिंह खीरी से मुरादाबाद व उमेश मिश्रा को अमरोहा से बिजनौर जिले की कुर्सी सौंपी गई। इसी तरह गाजियाबाद के डीएम अजय शंकर पांडेय कमिश्नरी पाने में सफल रहे। उन्हें झांसी का मंडलायुक्त बनाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed