फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   eight crore rupees will spend on station security action Plan

लखनऊ जंक्शन पर गड़बड़ी फैलाने वाले यात्री हो जाएं सतर्क, अब ड्रोन करेंगे निगरानी, लगेंगे स्कैनर

Sat, 13 Apr 2019 04:03 PM IST
Amulya Rastogi नीरज ‘अम्बुज’/अमर उजाला ब्यूरो
नीरज ‘अम्बुज’/अमर उजाला ब्यूरो Published by: Amulya Rastogi Updated Sat, 13 Apr 2019 04:03 PM IST
विज्ञापन
eight crore rupees will spend on station security action Plan
डेमो - फोटो : डेमो

अब लखनऊ जंक्शन पर सुरक्षा की जिम्मेदारी ड्रोन संभालेंगे। वहीं, ट्रैक के किनारे फेंसिंग (बाड़) लगेगी और आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस आधारित सीसीटीवी कैमरे चप्पे-चप्पे पर नजर रखेंगे। ये गड़बड़ी फैलाने वाले यात्रियों की फोटो खींचकर अलार्म बजा देंगे, जिससे आरपीएफ कर्मी कार्रवाई को तत्काल मौके पर पहुंच सकेंगे।

विज्ञापन


इतना ही नहीं स्टेशन एंट्री-एग्जिट, बैगेज स्कैनर, व्हीकल स्कैनर, क्विक रिस्पांस टीम भी लगेगी। जंक्शन पूर्वोत्तर रेलवे का पहला स्टेशन होगा, जहां ड्रोन से सुरक्षा की जाएगी। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल ने ‘स्टेशन सिक्योरिटी एक्शन प्लान’ तैयार किया है। इस पर करीब आठ करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन


स्टेशन से ऐशबाग की ओर ट्रैक किनारे करीब 500 मीटर तक फेंसिंग बनाई जाएगी, जिससे यात्री ट्रैक पार नहीं कर सकेंगे। साथ ही स्टेशन के चारों ओर से दीवार खड़ी कर सुरक्षा बढ़ाई जाएगी। इससे आवारा पशुओं पर भी लगाम लगेगी। इसके अतिरिक्त स्टेशन पर किसी भी आपात स्थिति से निपटने को स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (एसओपी) बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रियों के सामान की जांच को लगेंगे स्कैनर

eight crore rupees will spend on station security action Plan
इसमें जीआरपी, जिला प्रशासन, अस्पतालों के सहयोग से आग जैसी आपात स्थिति में बचाव किया जाएगा। एक्शन प्लान के मुताबिक, जंक्शन पर कैब-वे के जरिये यात्री प्लेटफॉर्म तक पहुंचते हैं, यहां पार्सल घर और मवैया की ओर से आने वाली गाड़ियों की जांच को दो अंडर व्हीकल सर्विलांस सिस्टम (यूवीएसएस) लगाए जाएंगे। खास बात यह है कि इनमें ऐसे बूमर्स (बैरिकेड्स) लगाए जाएंगे, जिन्हें स्मार्ट कार्ड से खोला जा सकेगा।

जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर छह पर शताब्दी, लखनऊ मेल, पुष्पक एक्सप्रेस जैसी वीआईपी ट्रेनों का आना-जाना होता है। कैब-वे के रास्ते यात्री यहां तक पहुंचते हैं। सुरक्षा के लिहाज से प्लेटफॉर्म के बाहर बेरिकेडिंग होगी। यहां सामान की जांच को लगेज स्कैनर लगाए जाएंगे और ट्रेन से उतरने वाले यात्रियों की निकासी को 42 ऑटोमेटेड एग्जिट गेट बनाए जाएंगे।
 

बायोमीट्रिक टोकन से ट्रेनों में प्रवेश

eight crore rupees will spend on station security action Plan
डेमो

पुष्पक एक्सप्रेस की जनरल बोगी में यात्रा करने वालों की सुविधा के लिए बायोमीट्रिक टोकन सिस्टम लगाया गया है। प्लान के मुताबिक हर प्लेटफॉर्म पर यह सिस्टम लगेगा। कुल आठ सिस्टम होंगे, जिससे अन्य ट्रेनों के जनरल यात्रियों को सीटों की मारामारी से नहीं जूझना पड़ेगा और उन्हें आसानी से बैठने को जगह मिल जाएगी।

फ्रंट से एंट्री, बैक से एग्जिट
जंक्शन पर एंट्री व एग्जिट के रास्ते कई हैं। स्टेशन को चारों ओर से दीवार से ढका जाएगा। फिर एंट्री व एग्जिट के रास्ते अलग-अलग किए जाएंगे। मसलन, मुख्य प्रवेश द्वार से यात्री स्टेशन पर पहुंचेगा, जबकि प्लेटफॉर्म नंबर छह व स्टेशन के पीछे से निकासी की व्यवस्था होगी।

पुणे, मुंबई की तर्ज पर लगेगी क्यूआरटी
जंक्शन पूर्वोत्तर रेलवे का पहला स्टेशन होगा, जहां अलग क्विक रिस्पांस टीम तैनात होगी। यह पुणे व मुंबई की तर्ज पर होगी और अभ्यास के लिए लगातार मॉकड्रिल भी करती रहेगी।

पार्किंग होगी खत्म, बनेगा ड्रॉप एंड लीव जोन
स्टेशन के सामने गाड़ियों की पार्किंग है। प्लान के मुताबिक पार्किंग को खत्म कर दिल्ली की तर्ज पर लीव एंड ड्रॉप जोन बनाया जाएगा। जहां अलग-अलग लाइनें बनाई जाएंगी और कॉमर्शियल, प्राइवेट गाड़ियां आकर पैसेंजरों को ड्रॉप या रिसीव कर सकेंगी।

यहां देखें, ऐसी होगी व्यवस्था

eight crore rupees will spend on station security action Plan
डेमो


मजबूत होगी सुरक्षा व्यवस्था
सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनाने को स्टेशन सिक्योरिटी एक्शन प्लान बनाया गया है। इसके तहत जंक्शन को चरणबद्ध ढंग से अत्याधुनिक बनाया जाएगा। स्टेशन की सुरक्षा जहां ड्रोन से की जाएगी, वहीं आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस बेस्ड सीसीटीवी कैमरे, बैगज स्कैनर, व्हीकल स्कैनर, बाउंड्री, ट्रैक फेंसिंग का काम होगा। इस पर आठ करोड़ रुपये खर्च होंगे। - अमित कुमार मिश्र, आरपीएफ कमांडेंट, पूर्वोत्तर रेलवे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed