{"_id":"5e3a4a948d87f33c8b26e93f","slug":"eight-cancelled-trains-will-be-run-again","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन से सफर करने वालों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी, चलाई जाएंगी ये निरस्त आठ गाड़ियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन से सफर करने वालों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी, चलाई जाएंगी ये निरस्त आठ गाड़ियां
Wed, 05 Feb 2020 10:24 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 05 Feb 2020 10:24 AM IST
विज्ञापन
Railway Recruitment Board
रविदास जयंती के मद्देनजर रेलवे ने चार जोड़ी कैंसिल ट्रेनों को चलाने का फैसला लिया है। चारबाग के रास्ते वाराणसी जाने वाली आठ ट्रेनों में अंबाला बरौनी एक्सप्रेस, पंजाब मेल, सियालदह एक्सप्रेस व गंगा सतलज एक्सप्रेस हैं। अंबाला-बरौनी एक्सप्रेस आठ फरवरी से शुक्रवार व शनिवार को चलेगी।
विज्ञापन
ऐसे ही 10 फरवरी से बरौनी-अंबाला एक्सप्रेस व कोलकाता-जम्मूतवी सियालदाह एक्सप्रेस चलेगी। हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल 11 फरवरी, अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल छह व आठ फरवरी, कोलकाता-जम्मूतवी सियालदह एक्सप्रेस 29 फरवरी, जम्मूतवी-कोलकाता सियालदह एक्सप्रेस दो मार्च तक रोजाना, धनबाद-फिरोजपुर गंगा सतलज एक्सप्रेस छह फरवरी और फिरोजपुर-धनबाद गंगा सतलज एक्सप्रेस आठ फरवरी को चलाई जाएगी।
विज्ञापन