फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Eid-ul-Fitr 2026: Moon Sighted in Lucknow; Eid is Today—Maulana Khalid Rashid Announces Prayer Timings.

Eid Ul Fitr-2026: ईद आज, लखनऊ की ईदगाह पर पहुंचे अखिलेश यादव, जिंदाबाद के नारे लगे; गले मिलकर दी मुबारकबाद

Sat, 21 Mar 2026 02:24 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Sat, 21 Mar 2026 02:24 PM IST
सार

लखनऊ में चांद दिखने के बाद आज ईद मनाई जा रही है। ईदगाह ऐशबाग में सुबह नमाज अदा होगी। बाजारों में रौनक रही और प्रशासन ने सुरक्षा व ट्रैफिक व्यवस्था की है। पुराने शहर में यातायात डायवर्जन लागू है, ताकि नमाज शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके।

विज्ञापन
Eid-ul-Fitr 2026: Moon Sighted in Lucknow; Eid is Today—Maulana Khalid Rashid Announces Prayer Timings.
नमाज के बाद अखिलेश यादव ने दी बधाई। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

लखनऊ में शुक्रवार को चांद दिखने के बाद शनिवार को ईद मनाई जा रही है। ऐशबाग ईदगाह पर मुबारकवाद देने पहुंचे अखिलेश यादव को देख भीड़ बेकाबू हो गई। नमाज के बाद युवाओं ने अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे लगाते रहे।

विज्ञापन




पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय भी लोगों के बीच पहुंच ईद की शुभकामनाएं दी। शुभकामना देने पहुंचे विभिन्न दलों के नेता एकमंच पर दिखे। रमजान के 30वें दिन चांद की पुष्टि हुई। सभी मस्जिदों में नमाज की तैयारी है। लोगों से अपील की गई है कि वे नियमों का पालन करें और सड़कों पर नमाज न पढ़ें।
विज्ञापन


रमजान का तीसवां रोजा शुक्रवार को मुकम्मल हो गया। शनिवार को पूरे जिले में ईद-उल-फितर की नमाज अदा होगी। ईद को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और शहर में खुशी व उत्साह का माहौल है। सुबह 10 बजे नमाज अदा हुई। 10:15 बजे सामूहिक दुआ हुई, जिसमें मुल्क में अमन-चैन, तरक्की और भाईचारे के लिए दुआ की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन




ईद को लेकर शहर के बाजारों में खास रौनक देखने को मिली। अमीनाबाद, चौक, नक्खास और हजरतगंज जैसे इलाकों में देर रात तक खरीदारी का सिलसिला जारी रहा। कपड़ों, जूतों, सेवइयों और मिठाइयों की दुकानों पर लोगों की भीड़ उमड़ी रही। बच्चों और युवाओं में ईद को लेकर खास उत्साह देखा गया।



प्रशासन की ओर से भी ईदगाह और प्रमुख मस्जिदों के आसपास सुरक्षा और साफ-सफाई के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। नमाजियों की सहूलियत के लिए यातायात और पार्किंग की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है। ईद-उल-फितर के मौके पर लोग एक-दूसरे को मुबारकबाद देंगे और गले मिलकर खुशियां साझा करेंगे, साथ ही जरूरतमंदों की मदद कर सामाजिक भाईचारे की मिसाल पेश करेंगे।

Eid-ul-Fitr 2026: Moon Sighted in Lucknow; Eid is Today—Maulana Khalid Rashid Announces Prayer Timings.
नमाज अदा करते लोग। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

पुराने लखनऊ में बदला रहेगा यातायात

  • सीतापुर रोड की तरफ से डालीगंज रेलवे क्रॉसिंग तिराहे की तरफ कोई भी यातायात पक्के पुल की ओर नहीं जा सकेगा। यह यातायात डालीगंज रेलवे क्राॅसिंग ओवरब्रिज से बाएं मुड़कर चौराहा नंबर आठ निरालानगर से आईटी की ओर से जा सकेगा।
  • पक्का पुल खदरा साईड तिराहा से सामान्य यातायात पक्कापुल (टीले वाली मस्जिद) की ओर नहीं जा सकेगा। यह पक्का पुल से पहले तिराहे से बंधा रोड या नया पक्कापुल होकर जा सकेगा। - हरदोई रोड, बालागंज की तरफ से आने वाले बड़े वाहन बड़ा इमामबाड़ा या टीले वाली मस्जिद की तरफ नहीं जा सकेगा। यह कोनेश्वर चौराहे से दाएं चौक चौराहा, मेडिकल कॉलेज चौराहा होकर जा सकेगा। 
  • कोनेश्वर चौराहे से घंटाघर होकर बड़ा इमामबाड़ा की तरफ सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा। यह कोनेश्वर चौराहे से चौक चौराहा, मेडिकल क्रॉस (कमला नेहरू) चौराहा, शाहमीना तिराहा या नींबू पार्क, नया पुल होकर अपने जाएगा।
  • नीबू पार्क चौराहा की तरफ से बड़ा इमामबाड़ा व टीले वाली मस्जिद की ओर यातायात नहीं जा सकेगा। यह कोनेश्वर चौराहा या नींबू पार्क के पीछे नया पुल होकर जा सकेगा।
  • नींबू पार्क ओवरब्रिज से उतरने वाला यातायात रूमी गेट की तरफ नहीं जा सकेगा। यह चौक चौराहा, ठाकुरगंज होकर या चरक चौराहा होकर जा सकेगा।
  • चौक चौराहे की तरफ से नींबू पार्क चौराहे की तरफ यातायात नहीं जा सकेगा। यह कोनेश्वर चौराहा या मेडिकल क्रॉस चौराहा होकर जाएगा।
  • मेडिकल क्रॉस चौराहे की तरफ से फूलमंडी, खुन-खुन जी गर्ल्स काॅलेज होकर नींबू पार्क चौराहे की ओर से यातायात नहीं जा सकेगा। यह मेडिकल कॉलेज चौराहा, चौक चौराहा, कोनेश्वर चौराहा होकर जाएगा।
  • शाहमीना तिराहे से पक्कापुल टीले वाली मस्जिद की ओर सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा। यह मेडिकल कॉलेज, डालीगंज पुल, आईटी होकर जाएगा।
  • डालीगंज पुल से सीतापुर रोड की ओर जाने वाले रोडवेज बस, जीप, कार, स्कूटर, मोटर साइकिल पक्का पुल की ओर नहीं जा सकेंगे। ये आईटी चौराहा, कपूरथला, पुरनिया होकर जाएंगे।
  • मिल एरिया से बुलाकी अड्डा की तरफ तुलसीदास मार्ग पर नमाज में शामिल होने वालों के अतिरिक्त किसी अन्य के वाहन नहीं जा सकेंगे।- बुलाकी अड्डा तिराहे से हैदरगंज, हैदरगंज से ईदगाह की तरफ, नाका से ऐशबाग की ओर, यहियागंज से ईदगाह ऐशबाग की तरफ, यहियागंज वाटर वर्क्स रोड की ओर से ऐशबाग ईदगाह की ओर नमाज में शामिल होने वाले वाहनों के अलावा कोई और नहीं जा सकेगा।
  • पीली कालोनी के अंदर से ऐशबाग ईदगाह की ओर यातायात प्रतिबंधित रहेगा।

 

Eid-ul-Fitr 2026: Moon Sighted in Lucknow; Eid is Today—Maulana Khalid Rashid Announces Prayer Timings.
नमाज अदा कर मांगा अमन और चैन। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

शिया समुदाय के नवरोज पर्व के लिए भी डायवर्जन

  • मेडिकल क्रॉस चौराहा से सामान्य यातायात अकबरी गेट तिराहा, नक्खास तिराहे की ओर नहीं जा सकेगा। यह मेडिकल कॉलेज चौराहा या चौक, कोनेश्वर चौराहा होकर जा सकेगा।
  • नक्खास तिराहा से अकबरी गेट, मेडिकल क्रॉस चौराहे की ओर सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा। यह नादान महल रोड, रकाबगंज पुल होकर जाएगा।
  • टुड़ियागंज तिराहा से सामान्य यातायात नक्खास तिराहा या गिरधारी सिंह इंटर कॉलेज की ओर नहीं जा सकेगा। यह हैदरगंज होकर जाएगा।
  • हैदरगंज से यातायात टुड़ियागंज, नक्खास की ओर नहीं जा सकेगा। यह ऐशबाग, नाका, बुलाकी अड्डा होकर जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed