फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Eid Mubarak: Eid prayers will be offered today, markets will be buzzing throughout the night

ईद मुबारक: आज प्रदेश में धूमधाम से मनाई जा रही ईद, रातभर गुलजार रहे बाजार, लोगों ने एक-दूसरे को दीं बधाईंयां

Thu, 11 Apr 2024 08:20 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 11 Apr 2024 08:20 AM IST
सार

ईद आज मनाई जा रही है। ईद की मुबारकबाद का सिलसिला शुरू होने के साथ ही राजधानी के बाजार भी पूरी रात गुलजार रहे। शहर में आज कई जगहों पर ईद की नमाज अदा की गई।

विज्ञापन
Eid Mubarak: Eid prayers will be offered today, markets will be buzzing throughout the night
ऐशबाग ईदगाह में नमाज अदा करते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ईद के चांद के दीदार होते ही बुधवार को हर तरफ ईद की खुशियां छा गईं। ईद की मुबारकबाद का सिलसिला शुरू होने के साथ ही राजधानी लखनऊ के बाजार भी पूरी रात गुलजार रहे। ईद उल फित्र की चांद रात में शहर के मुख्य बाजार अमीनाबाद, नजीराबाद, मौलवीगंज, नक्खास, चौक और खदरा सहित सभी बाजारों में रात भर खरीदारी से ईद की खुशियां बिखरती रहीं। इन बाजारों की दुकानों पर रात में भी मेला जैसी भीड़ जुटी। वहीं घरों में ख्वातीन ईद पर सिवईयों की मिठास मुंह में घोलने के लिये पूरी रात तैयारियों में लगी रहीं। गुरुवार की सुबह नमाजी और रोजेदारों ने नमाज अदा कर एक दूसरे को बधाई दी।

विज्ञापन


बुधवार को रमजान के 30 रोजे पूरे कर चुके रोजेदार पूरे इत्मीनान के साथ ईद की छूटी हुई तैयारियों को रात भर में पूरा करने में लगे रहे। अमीनाबाद का गड़बड़झाला हो या नक्खास की चूड़ी वाली गली। खदरा का दीनदयाल नगर का बाजार हो या हजरतगंज सहित शहर के तमाम बाजार ईद की खरीदारी में रात भर गुलजार रहे।
विज्ञापन


खुशियों के त्योहार ईद पर बच्चों से लेकर बड़ों तक में सबसे अलग दिखने की ख्वाहिश रहती है। महिलाओं में सजने संवरने के क्रेज के चलते सुहाग की निशानी के तौर पर पहनी जाने वाली चूड़ियों पर भी फैशन का असर दिख रहा है। नक्खास के चूड़ी वाली गली में चूड़ियों के कारोबारी मोहम्मद रिजवान ने बताया कि इस बार बाजार में जनकन के पठान स्टाइल चूड़ियां 100 रुपये दर्जन में मौजूद हैं। सफेद व मल्टी कलर की रंग बिरंगी चूड़ियां भी पसंद की जा रहीं हैं। बाम्बे क्रिस्टल आइटम में कड़े के सेट भी महिलाओं को भा रहे हैं। इस बार गुलूबंद स्टाइल की ज्वेलरी युवाओं को ज्यादा पसंद आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुर्ता-पायजामा और टोपियों की रही खूब मांग
ईद की नमाज के लिए कुर्ता-पायजामा और टोपियों की खूब मांग रही। शहर के बाजारों में पारंपरिक कुर्ता-पायजामा के साथ चिकन कारीगरी की अलग-अलग डिजाइनों के कुर्तों से बाजार सजे हुए हैं। पठानी सूट आज भी लोगों की पसंद बना हुआ है। सफेद कुर्ता-पायजामा के साथ रंगीन प्लेन कुर्तों की मांग सबसे ज्यादा रहती है। कुर्ता 250 रुपये से 1000 रुपये तक जबकि पायजामा 100 रुपये से 200 रुपये तक में बाजार में मौजूद है। कुर्ते के साथ पैंट भी खासी पसंद की जाती है। नमाज में पहनने के लिए सफेद जालीदार टोपियों के चटक रंगों की टोपियां भी खूब मांग रही। चिश्ती, बांग्लादेशी, सऊदी मेहराबी टोपी, अफगानिस्तानी, इंडोनेशियन, पाकिस्तानी, लखनवी टोपियों के साथ जिन्ना व लियाकत अली स्टाइल की टोपियां काफी पसंद की जा रही हैं। टोपियों की कीमत 15 रुपये से 1200 रुपये तक हैं।


सेवइयां बढ़ा रहीं ईद की मिठास
सेवइयों की मिठास के बिना ईद की खुशी अधूरी है। सिंवइयों की खरीदारी ईद से एक सप्ताह पहले से ही शुरू हो जाती है लेकिन ईद की चांद रात में बेटियों और रिश्तेदारों को त्योहारी देने के लिए खूब खरीदारी होती है। बाजार में कई किस्म की सेवई जैसे बनारसी, इलाहाबादी, जाफरानी आदि मौजूद हैं। सेवई विक्रेता साबिर बताते हैं कि बनारसी सेवई की मांग डिब्बा पैक होने की वजह से ज्यादा रहती है। इसे गिफ्ट के तौर पर देने में आसानी रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed