फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   picture of maharashtra chief minister uddhav thackeray burnt in ayodhya

अयोध्या में कंगना का कार्यालय गिराने के विरोध में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की जलाई फोटो

Thu, 10 Sep 2020 01:22 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 10 Sep 2020 01:22 PM IST
विज्ञापन
picture of maharashtra chief minister uddhav thackeray burnt in ayodhya
महंत परमहंस दास महाराष्ट्र के सीएम की फोटो जलाते हुए - फोटो : amar ujala

मुंबई में अभिनेत्री कंगना रनौत के कार्यालय के कुछ भाग को बीएमसी के गिराने के विरोध में अयोध्या में बुधवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की फोटो जलाई गई। इसकी अगुवाई करने वाले महंत परमहंस दास ने मुम्बई में मातोश्री को भी गिराने की मांग की है।

विज्ञापन


तपस्वी छावनी के महंत परमहंस दास ने कहा कि शिवसेना के सांसद संजय राउत ने जिस तरह देश की बेटी कंगना रनौत के खिलाफ बेहद अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया और उनका दफ्तर गिराया गया वह गलत है। उन्होंने कहा कि जिस मातोश्री में महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे रहते हैं, वह मानकों के हिसाब से अवैध है।
विज्ञापन


उसको भी गिराया जाना चाहिए। मुंबई में तो तमाम अवैध निर्माण हैं, उनको नहीं गिराया गया, लेकिन बदले की भावना से साजिश के तहत कंगना का दफ्तर गिराया गया। महंत ने कहा कि यह सिर्फ इसलिए हो रहा है, क्योंकि कंगना रनौत ने फिल्म अभिनेता स्वर्गीय सुशांत सिंह राजपूत की मौत के प्रकरण में सीबीआई जांच की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने देश हित में आवाज उठाई तो फिल्म माफिया और खान गैंग उनके विरोध में उतर आए और शिवसेना गाली गलौज करने लगी। उन्होंने साफ कहा कि महाराष्ट्र की सरकार अब बाला साहब ठाकरे के रास्ते से भटक गई है और देश विरोधियों का संगठन बन गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed