फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Effect ceasefire number people returning home from Jammu decreased

युद्धविराम का असर: जम्मू से लौटने वालों की संख्या में आई कमी, यात्रियों ने बताया - वहां कैसे बदल रहे हालात

Tue, 13 May 2025 05:28 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 13 May 2025 05:28 PM IST
सार

भारत-पाकिस्तान संघर्ष विराम का असर जम्मू से लौटने वाले यात्रियों पर भी पड़ा है। जम्मू से ट्रेनों में आने वालों की संख्या में गिरावट आई है। हिमगिरि एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के आरक्षित कोचों में अब भीड़ सामान्य हो गई है। 

 

विज्ञापन
Effect ceasefire number people returning home from Jammu decreased
जम्मू से लखनऊ लौटने वालों की भीड़ बीते दिनों के मुकाबले कम नजर आई। - फोटो : amar ujala

विस्तार

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम से सीमा पर तनातनी कम हुई है। इसका असर पिछले कई दिनों से जम्मू कश्मीर से घर वापसी करने वालों की संख्या पर भी पड़ा है। जम्मू से ट्रेनों में लौटने वाले यात्रियों की संख्या में काफी कमी आई।

विज्ञापन


जम्मू से चारबाग स्टेशन पहुंची हिमगिरि एक्सप्रेस ट्रेन की सामान्य बोगी में तो भीड़ थी, लेकिन आरक्षित कोचों में बीते दिनों के मुकाबले स्थिति सामान्य दिखी। एक सप्ताह से आरक्षित कोचों में भी सीटों से ज्यादा यात्री सफर कर रहे थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़े- Weather in UP : यूपी में अभी और झुलसाएगी गर्मी, कल से पूर्वी और तराई के इन 19 जिलों में लू की चेतावनी
विज्ञापन
विज्ञापन


12 मई को हिमगिरि एक्सप्रेस में सफर कर रहे यात्रियों ने बताया कि जम्मू के हालात अब पहले से बेहतर है। वहीं, लोग घर वापसी कर रहे हैं, जिन्होंने पहले से टिकट बुक कराया था। मूल रूप से नेपाल निवासी राकेश व उनके साथी ने बताया कि चार महीने पहले काम के सिलसिले में जम्मू गए थे। दोनों टाइल्स लगाने का काम करते हैं। राकेश ने बताया कि उनके साथ 20 लोग और थे। काम खत्म होने के बाद अब घर लौट रहे हैं। जम्मू में अब स्थिति सामान्य है। लोग काम पर लौट रहे हैं।


ये भी पढ़े- UP: निजी प्रैक्टिस करने वाले दो चिकित्सा शिक्षक बर्खास्त, सात अन्य चिकित्सक और दो CMO पर भी कार्रवाई की तैयारी

महराजगंज के बबलू ने बताया कि चार दिन पहले जम्मू की स्थिति सही नहीं थी। हालांकि, सीजफायर के बाद हालात बेहतर हुए हैं। जम्मू के स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ कम हुई है। पारिवारिक कार्यक्रम की वजह से घर जा रहे हैं। एक सप्ताह बाद फिर जम्मू लौटेंगे।

सीतापुर के महेश कुमार ने बताया कि सेब के कारोबार के सिलसिले में जम्मू गए थे। एक सप्ताह में स्थिति में काफी बदलाव आया है। लोग अब बिना खौफ के घरों से निकल रहे हैं और काम पर लौट रहे हैं। जिन्होंने पहले से लौटने की तैयारी की थी, वही वापस आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed