फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   eecl to launch led bulb in rs 10.

10 रुपये में मिलेगा 400 रुपये का एलईडी बल्ब

Sat, 15 Nov 2014 11:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 15 Nov 2014 11:07 AM IST
विज्ञापन
eecl to launch led bulb in rs 10.
प्रदेश में बिजली की खपत में कमी लाने के लिए करीब 400 रुपये की कीमत वाले लाइट इमिटिंग डायोड (एलईडी) बल्ब उपभोक्ताओं को केवल 10 रुपये में मिलेंगे।
विज्ञापन


केंद्र सरकार की संस्था ब्यूरो ऑफ एनर्जी इफिशिएंसी (बीईई) तथा एनर्जी इफिशिएंसी सर्विस लि. (ईईएसएल) यूपी में उपभोक्ताओं को 10 रुपये में एलईडी बल्ब मुहैया कराने को तैयार हो गए हैं।

ये एलईडी बल्ब की कीमत अगले पांच साल में बिजली कंपनियों से वसूलेंगे। एलईडी के उपयोग से बचने वाली बिजली से कंपनियां इस रकम की भरपाई करेंगी।

इसके अलावा गोमतीनगर स्थित नियामक आयोग के मुख्यालय में भी बिजली की खपत कम करने के उपाय किए जाएंगे। जल्द ही मंडी परिषद और ईईएसएस के बीच एग्रीमेंट किया जाएगा।
विज्ञापन


प्रदेश में बिजली की जबरदस्त किल्लत को देखते हुए नियामक आयोग ने बिजली की खपत में कमी लाने की पहल की है।
आयोग के चेयरमैन देश दीपक वर्मा की अध्यक्षता में ‘डिमांड साइड मैनेजमेंट’ पर शुक्रवार को हुई बैठक में बिजली बचाने के उपायों पर चर्चा की गई।

वर्मा ने कहा कि यूपी सबसे बड़ा प्रदेश है और इस नाते यहां लाइन हानियां भी बहुत ज्यादा हैं। ऐसे में सूबे में बिजली की बचत के लिए केंद्र को भरपूर मदद देनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईईएसएल के प्रबंध निदेशक सौरभ कुमार ने अभियान में पूरा सहयोग देने का भरोसा दिलाते हुए यूपी में 10 रुपये में एलईडी
बल्ब उपलब्ध कराने की बात कही।

विशेषज्ञों का कहना है कि सात वाट के एलईडी से 60 वाट की रोशनी मिलती है और इससे सालाना 134 यूनिट बिजली की बचत हो सकती है।

रोडवेज बसों का एक पैसा प्रति किमी सस्ता होगा किराया

eecl to launch led bulb in rs 10.

डीजल सस्ता होने के बाद अब परिवहन निगम ने भी बसों का किराया कम करने का निर्णय लिया है।

परिवहन निगम एक पैसे प्रति किलोमीटर किराया सस्ता कर सकता है। यह निर्णय शुक्रवार को हुई परिवहन निगम के निदेशक मंडल की बोर्ड बैठक में लिया गया।

इसके अलावा चित्रकूट में छह एकड़ और ललितपुर में सात एकड़ जमीन पर नया बस अड्डा भी बनाया जाएगा।

बोर्ड की बैठक में पिछले दिनों डीजल के दाम घटने के बाद बसों का किराया कम करने का प्रस्ताव रखा गया।

बोर्ड के चेयरमैन अनूप मिश्र और एमडी मुकेश मेश्राम ने एक पैसे प्रति किलोमीटर किराया कम करने के प्रस्ताव को मंजूरी के लिए स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी (एसटीए) में भेजने का आदेश दिया।

एसटीए में मंजूरी मिलने के बाद किराया कम हो जाएगा। एमडी मुकेश मेश्राम ने बताया कि अगले सप्ताह घटी हुई दर लागू होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed