फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Educational reforms will be done in Parishadiya schools in Uttar Pradesh.

UP News: दस परिषदीय विद्यालयों को ‘निपुण’ बनाएगा एक एआरपी, दिसंबर 2023 तक का दिया लक्ष्य

Sun, 30 Oct 2022 10:59 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 30 Oct 2022 10:59 AM IST
सार

यूपी के परिषदीय स्कूलों में शैक्षिक सुधार के लिए महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद ने बेसिक शिक्षा अधिकारियों को पत्र भेजा है। इसके लिए एआरपी को जिम्मेदारी दी गई है।

विज्ञापन
Educational reforms will be done in Parishadiya schools in Uttar Pradesh.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

परिषदीय स्कूलों में शैक्षिक सुधार के लिए विकासखंड स्तर पर तैनात अकादमिक रिसोर्स पर्सन्स (एआरपी) अब अपने क्षेत्र के दस विद्यालयों को ‘निपुण विद्यालय’ के रूप में विकसित करेंगे। इसके लिए तय मानकों को उन्हें दिसंबर 2023 तक पूरा करना होगा।

विज्ञापन


इस पहल के जरिए अन्य शिक्षकों के समक्ष एक आदर्श उदाहरण प्रस्तुत किया जाएगा। साथ ही निपुण लक्ष्य की समयबद्ध प्राप्ति के लिए उन्हें प्रेरित किया जा सकेगा। वर्तमान में प्रत्येक विकासखंड में 5 एआरपी होते हैं। इस तरह पूरे प्रदेश में करीब 4400 एआरपी हैं। इस संबंध में महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद ने सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को पत्र भेजा है।
विज्ञापन


महानिदेशक के अनुसार प्रत्येक एआरपी अपने विकासखंड के 10 विद्यालयों का चयन कर 10 नवंबर, 2022 तक सूची बीएसए के माध्यम से राज्य परियोजना कार्यालय को भेजेंगे। चयनित विद्यालय शिक्षक संकुल विद्यालयों के अतिरिक्त होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


होंगे ये कार्यक्रम: चयनित विद्यालयों में कक्षा-3 तक के सभी विद्यार्थियों द्वारा कक्षानुरूप निर्धारित दक्षताएं प्राप्त की जाएंगी। भाषा व गणित विषयों का शिक्षण योजना के अनुरूप कक्षा शिक्षण कार्य सुनिश्चित कराया जाएगा। दैनिक, साप्ताहिक पाठ योजना भी पूरी करनी होगी। प्रतिदिन बच्चों के साथ एक गतिविधि अवश्य कराई जाएगी। विद्यालयों की समय सारिणी बनाकर शिक्षण कार्य सुनिश्चित किया जाएगा।


शिक्षकों के साथ वार्ता करके अग्रिम रणनीति विकसित की जाएगी। शैक्षणिक सामग्री जैसे- आधारशिला क्रियान्वयन संदर्शिका, प्रिंटरिच सामग्री, पुस्तकालय की पुस्तकें, निपुण लक्ष्य तालिका, सूची, गणित किट, ब्ल्यूटूथ इनेबल्ड स्पीकर, खेल सामग्री आदि के प्रयोग के लिए शिक्षकों को प्रेरित किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed