फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ED will investigate former OSD of Noida Authority Ravindra Yadav.

UP: नोएडा अथॉरिटी के पूर्व ओएसडी की जांच करेगा ईडी, काली कमाई का सुराग मिलने से हरकत में आया निदेशालय

Sun, 29 Dec 2024 08:18 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 29 Dec 2024 08:18 PM IST
सार

विजिलेंस की कार्रवाई में अकूत काली कमाई के सुराग के बाद प्रवर्तन निदेशालय हरकत में आ गया है। दर्ज मुकदमे के आधार पर मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत केस दर्ज करने की तैयारी है।

विज्ञापन
ED will investigate former OSD of Noida Authority Ravindra Yadav.
- फोटो : ANI

विस्तार

नोएडा अथॉरिटी के पूर्व ओएसडी रवींद्र सिंह यादव की चल-अचल संपत्तियों की जांच प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) भी करेगा। विजिलेंस की ओर से बीते दिनों नोएडा और इटावा में पूर्व ओएसडी के ठिकानों पर छापों में अकूत काली कमाई के सुराग मिलने के बाद ईडी भी हरकत में आया है।

विज्ञापन


इसके बाद विजिलेंस को पत्र लिखकर रवींद्र के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के दर्ज मुकदमे की प्रमाणित प्रति हासिल कर मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत केस दर्ज करने की तैयारी है। दरअसल, ईडी के रडार पर नोएडा अथॉरिटी के तमाम ऐसे अफसर हैं जिन्होंने बीते 15 सालों में करोड़ों रुपये की काली कमाई जुटाई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी: प्रदेश में सोमवार को घने कोहरे की चेतावनी, कई जिलों में शून्य हो सकती है दृश्यता, पांच डिग्री तक गिरेगा पारा
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी: नए साल पर मंदिर और बाजारों में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर अलर्ट, यूपी डीजीपी ने दिए सख्त निर्देश


ईडी ने नोएडा अथॉरिटी से अहम पदों पर तैनात रहे ऐसे अफसरों का ब्योरा भी तलब किया है। इनमें अब रवींद्र सिंह यादव का नाम भी जुड़ गया है। ये भी पता लगाया जा रहा है कि उनके कार्यकाल में अंजाम दिए गए किन घोटालों की जांच वर्तमान में जारी है ताकि बाकी अधिकारियों के साथ उन्हें भी इसके दायरे में लाया जा सके।

वहीं, विजिलेंस के छापों में करीब 50 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति जुटाने के पुख्ता सुबूत मिलने के बाद अधिकारियों को शक है कि उनके पास इससे भी कई गुना अधिक संपत्तियां हैं। फिलहाल विजिलेंस के अधिकारी इटावा में उनकी एक दर्जन से अधिक संपत्तियों और स्कूल का ब्योरा जुटा रहे हैं। इसके बाद पूर्व ओएसडी और उनके बेटे को पूछताछ के लिए तलब किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed