यादव सिंह के करीबियों पर भी ईडी का शिकंजा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) नोएडा अथॉरिटी के निलंबित चीफ इंजीनियर यादव सिंह के करीबियों से इसी सप्ताह पूछताछ करने की तैयारी में है।
इसके लिए उन सभी की लिस्ट बना ली गई है, जिनसे पूछताछ की जानी है।
यही नहीं, इनके खिलाफ सुबूत भी हासिल किए जा चुके हैं। फिलहाल पूछताछ के लिए सवालों की फेहरिस्त तैयार की जा रही है।
ईडी के सूत्र बताते हैं कि सबसे पहले पूछताछ यादव सिंह की कंपनियों से जुड़े लोगों से होगी। इसके बाद उन लोगों से पूछताछ की जाएगी, जिनके साथ यादव सिंह के कारोबारी रिश्तों की पुष्टि हो चुकी है।
मिल सकते हैं मनी लॉड्रिंग के सबूत
अंत में उन लोगों से भी पूछताछ की जाएगी, जिनके नाम पर यादव सिंह द्वारा अपनी काली कमाई से कंपनियां बनाने और संपत्ति खरीदे जाने की जानकारी मिली है।
ईडी को उम्मीद है कि इन कंपनियों के कारोबार की पड़ताल में मनी लॉन्ड्रिंग के सुबूत मिल सकते हैं।
अब तक की जांच में ईडी को यादव सिंह की विभिन्न कंपनियों के कोलकाता की कई कंपनियों से कारोबारी रिश्ते मिले हैं। कोलकाता की इन कंपनियों से विदेश में व्यापार होता है।
सूत्रों का कहना है कि पूछताछ पहले ही शुरू होनी थी, लेकिन त्योहार के मद्देनजर इसे कुछ दिनों के लिए स्थगित कर दिया गया था।