फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ED starts investigation in RO/ARO paper leak case.

आरओ/एआरओ पेपर लीक: पूरे गिरोह पर शिकंजा कसने की तैयारी में ईडी, शुरू की पड़ताल

Wed, 08 May 2024 04:23 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 08 May 2024 04:23 PM IST
सार

सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा और आरओ/एआरओ पेपर लीक के तार आपस में जुड़े हुए हैं। दोनों परीक्षाओं का पेपर आउट कराने में प्रयागराज निवासी राजीव नयन मिश्रा शामिल था।

विज्ञापन
ED starts investigation in RO/ARO paper leak case.
- फोटो : ANI

विस्तार

सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा का पेपर आउट होने के मामले की जांच शुरू करने के बाद ईडी की नजरें आरओ/एआरओ पेपर लीक मामले पर भी हैं। दरअसल, दोनों परीक्षाओं का पेपर आउट कराने में प्रयागराज निवासी राजीव नयन मिश्रा शामिल था, जिसके गिरोह के बाकी सदस्यों ने आरओ/एआरओ परीक्षा का पेपर लीक कराया था। सूत्रों के अनुसार ईडी जल्द ही आरओ/एआरओ परीक्षा का पेपर लीक होने के मामले की जांच भी शुरू कर सकती है।

विज्ञापन


प्रतियोगी परीक्षाओं का पेपर लीक करने वाले गिरोहों के खिलाफ ईडी, लखनऊ ने पहली बार जांच करने का फैसला लिया है। सिपाही भर्ती परीक्षा का पेपर लीक करने वाले गिरोह के संबंध कई प्रिंटिंग प्रेस के कर्मचारियों तक से होने की पुष्टि हो चुकी है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अखिलेश यादव ने आकाश आनंद को पद से हटाने पर दिया बयान, बोले- बसपा को एक भी सीट नहीं मिल रही
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - आकाश आनंद पर ये थी गाज गिरने की बड़ी वजह! पलट दिया था मायावती का फैसला; उत्तराधिकार से हटाने की पूरी कहानी


इस गिरोह ने कई बड़ी प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर आउट कराए हैं, जिसमें नीट, एम्स, नर्सिंग परीक्षा आदि शामिल है। अब ईडी पूरे गिरोह पर शिकंजा कसने की तैयारी में है। जल्द ही ईडी के अधिकारी आरओ/एआरओ पेपर लीक मामले की जानकारी यूपी एसटीएफ से लेकर केस दर्ज कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed