फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ED raid on Samajwadi Party MLA Irfan Solanki's places in Kanpur.

Irfan Solanki: सपा विधायक इरफान सोलंकी के ठिकानों पर ईडी का छापा, 50 करोड़ रुपये की काली कमाई के मिले सुराग

Thu, 07 Mar 2024 06:32 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 07 Mar 2024 06:32 PM IST
सार

ईडी को छापेमारी में कानपुर में 10 करोड़ का मकान और मुंबई के बांद्रा इलाके में पांच करोड़ के फ्लैट का पता चला है। उसके पास से 26 लाख रुपये नकदी हुई बरामद हुई है।

विज्ञापन
ED raid on Samajwadi Party MLA Irfan Solanki's places in Kanpur.
इरफान सोलंकी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर की सीसामऊ सीट से सपा विधायक इरफान सोलंकी के छह ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बृहस्पतिवार को छापा मारा, जिसमें करीब 50 करोड़ रुपये की काली कमाई के सुराग मिले हैं। इरफान सोलंकी का कानपुर में 10 करोड़ रुपये का मकान और मुंबई के बांद्रा इलाके में पांच करोड़ के फ्लैट की भी जांच हो रही है। कानपुर के पांच और मुंबई के एक ठिकाने पर मारे गए छापों में 26 लाख रुपये की नकदी भी बरामद हुई है। इरफान वर्तमान में महराजगंज जेल में बंद हैं।

विज्ञापन


बता दें कि तीन बार सपा विधायक रहे इरफान सोलंकी और उनके सहयोगियों के ठिकानों पर ईडी की टीमों ने केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों के साथ सुबह पांच बजे छापा मारा। इससे पहले ईडी ने फरवरी माह के दूसरे सप्ताह में कानपुर पुलिस द्वारा इरफान सोलंकी के खिलाफ दर्ज करीब 10 मुकदमों के आधार पर मनी लांड्रिंग का केस दर्ज किया था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - राजभर की पार्टी ने घोसी लोकसभा सीट से प्रत्याशी घोषित किया, डॉ. अरविंद राजभर को बनाया उम्मीदवार
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - लोकसभा चुनाव: अखिलेश ने बसपा से गठबंधन होने की किसी भी संभावना से किया इनकार, कहा- अब अगली बार सोचेंगे


दरअसल, इरफान और उनके सहयोगियों के खिलाफ जबरन वसूली, नजूल, निजी और सरकारी जमीनों पर कब्जा करने, अवैध निर्माण और उसकी बिक्री से संबंधित 17 मुकदमे दर्ज होने की जानकारी कानपुर पुलिस कमिश्नरेट ने दी थी। प्रारंभिक जांच के बाद बृहस्पतिवार को ईडी ने इरफान, उसके भाई रिजवान, करीबी बिल्डर हाजी वसी और शौकत अली, सपा नेत्री नूरी शौकत के ठिकानों को खंगालना शुरू कर दिया। वहीं, मुंबई में इरफान के बांद्रा स्थित बेशकीमती फ्लैट पर भी छानबीन की गई।

बता दें कि हाजी वसी वर्ष 2022 के कानपुर दंगों के फायनेंसरों में शामिल था। उसका गिरोह आधार कार्ड प्राप्त करके अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों को भारत में बसने में सहायता करता है। इस मामले में इरफान और उसके करीबियों पर कानपुर पुलिस ने गैंगस्टर लगाने के बाद करीब 100 करोड़ रुपये की संपत्तियों को जब्त कर लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed