फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ED attached property of gayatri Prasad Prajapati.

Amethi: प्रवर्तन निदेशालय ने अटैच की गायत्री प्रजापति की करोड़ों की संपत्ति, अमेठी में पांच भूखंड अटैच

Thu, 08 Dec 2022 10:01 AM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, अमेठी
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, अमेठी Published by: ishwar ashish Updated Thu, 08 Dec 2022 10:01 AM IST
सार

ईडी ने जेल में बंद पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति की करोड़ों रुपये की संपत्ति अटैच कर ली है। यह कार्रवाई लखनऊ व अमेठी में तहसील प्रशासन के साथ मिलकर की गई है।

विज्ञापन
ED attached property of gayatri Prasad Prajapati.
पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पूर्व खनन मंत्री गायत्री प्रजापति की लखनऊ और अमेठी में करोड़ों की जमीन जब्त कर ली है। लखनऊ के मोहनलालगंज में जहां करोड़ों की कीमत वाली चार बीघा जमीन जब्त की गई है, वहीं अमेठी में उनके कब्जे वाले पांच भूखंडों को अटैच किया गया है। दोनों जिलों में ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) के अधिकारियों ने तहसील प्रशासन के साथ मिलकर यह कार्रवाई की।

विज्ञापन


लखनऊ के मोहनलालगंज में ईडी पूर्व खनन मंत्री की बेनामी संपत्तियों की छानबीन कर रही थी। इससे पहले भी मोहनलालगंज में तीन जगहों पर उनकी जमीनें जब्त की जा चुकी हैं। बुधवार को मऊ गांव की जमीनों को जब्त कर वहां ईडी ने अपना बोर्ड लगा दिया।
विज्ञापन


लखनऊ के बाद अमेठी पहुंची प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने उनके कब्जे वाले पांच भूखंडों को बुधवार को अटैच कर लिया। टीम ने स्थानीय तहसील प्रशासन की मौजूदगी में सभी भूखंडों को कब्जे में लेते हुए अपना बोर्ड लगा दिया है। महमूदपुर के बाद ईडी की टीम हलका लेखपाल के साथ पूर्व मंत्री के पैतृक गांव परसावां पहुंची। यहां टीम ने जमीन पर अपना बोर्ड लगा दिया। सूत्रों का कहना है कि जल्द ही कुछ और जमीन कब्जे में ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेल में बंद पूर्व मंत्री: 2012 से 2017 की अखिलेश सरकार में ताकतवर मंत्री रहे गायत्री प्रसाद प्रजापति इन दिनों गैंगरेप के एक मामले में आजीवन कारावास की सजा भुगत रहे हैं। उन्हें लखनऊ जिला कारागार में रखा गया है। सरकार के निर्देश पर ईडी जेल में बंद पूर्व मंत्री के संपत्तियों की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed