फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Economy food on railway stations in just 20 rupees.

UP: जनरल कोच के यात्रियों को 20 रुपये में दिया जा रहा इकोनॉमी खाना, कीमत के साथ बदलता जाएगा मेन्यू

Tue, 23 Apr 2024 11:04 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 23 Apr 2024 11:04 PM IST
सार

रेल यात्रियों को 20 रुपये में इकोनॉमी खाना दिया जा रहा है। वहीं, स्नैक्स, कॉम्बो मील और किफायती दर पर पैकेटबंद पानी भी उपलब्ध करवाया जा रहा है।

विज्ञापन
Economy food on railway stations in just 20 rupees.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन की ओर से ट्रेन की जनरल बोगियों में सफर करने वाले यात्रियों को 20 रुपये में इकोनॉमी खाना उपलब्ध कराया जा रहा है। यह खाना जनरल बोगियों के बाहर बेचा जा रहा है।

विज्ञापन


उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल की सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा ने बताया कि रेलयात्रियों को कम मूल्य पर पौष्टिक व स्वच्छ भोजन उपलब्ध कराने के लिए यह फैसला किया गया है। जनरल डिब्बों में यात्रा करने वाले यात्रियों को सस्ता खाना, स्नैक्स, कॉम्बो मील और किफायती दर पर पैकेटबंद पानी उपलब्ध करने के लिए प्लेटफॉर्म पर सामान्य श्रेणी के डिब्बों के बाहर यह सुविधा शुरू की गई है।
विज्ञापन


20 रुपये में मिलने वाले इकोनॉमी खाने में सात पूड़ियां (175 ग्राम), आलू की सूखी सब्जी (150 ग्राम) और अचार दिया जा रहा है। वहीं 50 रुपये मूल्य पर मिलने वाले स्नैक्स मील का वजन 350 ग्राम है। इसके तहत दक्षिण भारतीय चावल, राजमा-छोले-चावल, खिचड़ी, कुलचे-भटूरे-छोले, पावभाजी, मसाला डोसा आदि दिया जा रहा है। साथ ही एक गिलास पीने का पानी तीन रुपये में दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक शोभन चौधरी ने बताया कि रेलयात्रियों को स्वच्छ रूप से तैयार किया गया पौष्टिक इकोनॉमी खाना उपलब्ध कराया जा रहा है। इकोनॉमी खाने की गुणवत्ता और स्वच्छता को बनाए रखने के लिए निगरानी भी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed