फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ec issues notice to arvind kejriwal

शाह, आजम के बाद अब केजरी को नोटिस

Mon, 12 May 2014 11:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ Updated Mon, 12 May 2014 11:10 AM IST
विज्ञापन
ec issues notice to arvind kejriwal

चुनाव आयोग भड़काऊ भाषण देने के आरोप में अमित शाह और आजम खां के खिलाफ कार्रवाई कर चुका है, अब अरविंद केजरीवाल आयोग के निशाने पर हैं।

विज्ञापन


जी हां, चुनाव आयोग ने रविवार को आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल को नोटिस जारी किया है।

उन्होंने अमेठी में कथित तौर पर आपत्तिजनक बयान दिया था कि अगर भाजपा या कांग्रेस को एक भी वोट मिलता है, तो यह भगवान और देश के साथ धोखा होगा।

प्रथम दृष्ट्या आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए आयोग ने उन्हें 13 मई की शाम तक अपना पक्ष रखने का समय दिया है।

ये था केजरीवाल का बयान

ec issues notice to arvind kejriwal

केजरीवाल के जवाब दाखिल करने के बाद ही चुनाव आयोग कार्रवाई करेगा। भाजपा की शिकायत पर आयोग ने यह कदम उठाया है।

गत 2 मई को केजरीवाल ने अमेठी में कहा था, ‘अगर अमेठी में कोई व्यक्ति कांग्रेस को वोट करता है, तो बुरा मत मानिए क्योंकि वह देश के साथ विश्वासघात कर रहा है। क्या मैंने कुछ गलत कहा...क्या मैंने कुछ ज्यादा कहा....मैं एक बार फिर कहता हूं कि अगर एक भी वोट कांग्रेस या भाजपा को मिलता है, तो आप भगवान और देश के साथ विश्वासघात कर रहे हैं।’

चुनाव आयोग को उनके बयान की सीडी भी मुहैया कराई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शाह, आजम पर हो चुकी कार्रवाई

ec issues notice to arvind kejriwal

हालांकि केजरीवाल के बयान को देखते हुए ये तो नहीं कहा जा सकता कि उन पर चुनाव प्रचार करने से प्रतिबंध लग सकता है, पर इतना जरूर है कि आयोग किसी भी तरह की अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं कर सकता है।

गौरतलब है‌ कि कुछ समय पहले ही चुनाव आयोग ने भाजपा के यूपी प्रभारी अमित शाह और सपा सरकार के मंत्री आजम खां पर भड़काऊ भाषण देने के कारण चुनाव प्रचार करने से प्रतिबंध लगा दिया था लेकिन शाह के माफी मांग लेने पर प्रतिबंध हटा लिया गया, जबकि आजम ने अब तक माफी नहीं मांगी है।

यह अपनी तरह का पहला मामला था जब किसी पार्टी के दो प्रमुख चेहरों के खिलाफ आयोग ने कड़ा फैसला लिया हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed