फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ec helps uttar pradesh govt

चुनावी मौसम में अखिलेश को हुआ ये फायदा

Thu, 17 Apr 2014 08:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 17 Apr 2014 08:25 AM IST
विज्ञापन
ec helps uttar pradesh govt

चुनाव आयोग ने ऐसे समय सपा सरकार को मदद दी है जो कि चुनावी मौसम में पार्टी के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

विज्ञापन


चुनाव आयोग ने प्रदेश के अधिकारियों व कर्मचारियों को 100 फीसदी महंगाई भत्ते के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। बढ़ा हुआ डीए जनवरी 2014 से मिलेगा।

इसमें जनवरी से मार्च तक डीए की बढ़ी हुई 10 प्रतिशत रकम जीपीएफ में जमा की जाएगी। वहीं 100 फीसदी डीए का नकद भुगतान अप्रैल के वेतन से होगा।

यानी मई माह में कर्मचारियों को जो सैलरी मिलेगी उसमें 100 फीसदी डीए की रकम जुड़ी रहेगी। वित्त विभाग की ओर से इस संबंध में जल्दी ही आदेश जारी किए जाने की संभावना है।


गौरतलब है कि प्रदेश सरकार ने केंद्र सरकार की तरह यहां के अधिकारियों व कर्मचारियों को महंगाई भत्ता 90 प्रतिशत से बढ़ाकर 100 प्रतिशत देने का फैसला किया था।
विज्ञापन


मगर चुनाव की वजह से बढ़े हुए 10 फीसदी डीए की मंजूरी के लिए निर्वाचन आयोग से अनुमति मांगी गई थी।

बुधवार को आयोग की अनुमति संबंधी पत्र वित्त विभाग को मिल गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed