फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Eating, living and getting medical treatment in the city is now more expensive.

Lucknow News: शहर में खाना-पीना, रहना, इलाज कराना अब और भी महंगा

Wed, 28 Jan 2026 03:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jan 2026 03:03 AM IST
विज्ञापन
Eating, living and getting medical treatment in the city is now more expensive.
नगर निगम सदन की बैठक को संबो​धित करतीं महापाैर सुषमा खर्कवाल।  - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ। नगर निगम ने शहर की करीब 40 लाख आबादी की जेब पर बोझ बढ़ा दिया है। मंगलवार को हुई नगर निगम सदन की बैठक में होटल, रेस्टोरेंट, नर्सिंग होम और पैथोलॉजी सहित 10 तरह के प्रतिष्ठानों का लाइसेंस शुल्क तीन गुना तक बढ़ा दिया गया है। इससे रहना, खाना और इलाज करना भी मंहगा हो जाएगा।
विज्ञापन



नगर निगम के कल्याण मंडपों का किराया भी 40 प्रतिशत बढ़ाया है। इससे वैवाहिक आयोजन का खर्च भी बढ़ेगा। फिलहान स्पा सेंटर, कोचिंग सेंटर और शोरूम सहित 20 तरह के प्रतिष्ठानों को लाइसेंस शुल्क के दायरे में लाने का प्रस्ताव व्यापारियों के विरोध को देखते हुए स्थगित किया गया है।
विज्ञापन




शहर में स्थित होटल, रेस्टोरेंट, नर्सिंग होम और पैथोलॉजी का लाइसेंस शुल्क दो गुना तक बढ़ाया गया है। एक अप्रैल से यह लागू हो जाएगा। नर्सिंग होम, प्रसूति गृह, रेस्टोरेंट आदि के लाइसेंस शुल्क में बढ़ोतरी का प्रस्ताव करीब डेढ़ साल पहले नगर निगम सदन से पास हो चुका है, लेकिन राजनीतिक दबाव के चलते यह लागू नहीं हो पा रहा था जो अब लागू होगा। जानकारों ने बताया कि नगर निगम करीब 20 साल लाइसेंस जारी कर रहा है, लेकिन शुल्क में बढ़ोतरी अब हुई है। इससे अब नगर निगम को लाइसेंस शुल्क से होने वाली सालाना आय पांच करोड़ से बढ़कर 10 करोड़ हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




काफी फायदेमंद रहे हैं कल्याण मंडल



शहर में नगर निगम के 12 कल्याण मंडप-सामुदायिक केंद्र हैं। यह महंगाई के इस दौर में अभी तक सस्ते थे जहां पर आम आदमी आसानी से बुकिंग कर वैवाहिक आयोजन कर सकता था। अच्छी लोकेशन पर होने के कारण इनकी मांग खूब रहती है। महानगर कल्याण मंडप की एडवांस बुकिंग के लिए लोग एक से डेढ़ साल पहले आ जाते हैं। हालांकि, चार महीने से पहले की एडवांस बुकिंग नहीं ली जाती। यहां पर करीब 30 हजार वर्ग फीट का खुला लॉन और एसी कमरे भी हैं। एक मंजिला इस कल्याण मंडप की बुकिंग की सुविधा भी पार्ट में करने की है। ऐसे में यह सस्ता पड़ता है, लेकिन अब इस कल्याण मंडप सहित सभी का किराया 40 प्रतिशत बढ़ा दिया गया है।




इन 20 नए प्रतिष्ठानों पर अभी लाइसेंस शुल्क नहीं



जिम, स्पा, कोचिंग सेंटर सहित 20 तरह के प्रतिष्ठानों से भी लाइसेंस शुल्क वसूलने की की तैयारी थी, मगर इसे स्थगित कर दिया गया है। भाजपा पार्षद अनुराग मिश्रा अन्नू ने इस पर आपत्ति भी दाखिल की जिसके बाद नगर निगम सदन में नए प्रतिष्ठानों पर लाइसेंस शुल्क लगाने का प्रस्ताव स्थगित किया गया। अब जिम (सामान्य व वातानुकूलित), ब्यूटी पार्लर (सामान्य व वातानुकूलित), कोचिंग व प्रशिक्षण संस्थान (कक्षा 10 के बाद), चार्टेड एकाउंटेंट कार्यालय, स्पा सेंटर, सभी तरह के ब्रांडेड ज्वैलरी शोरूम, सामान्य ज्वैलरी शॉप, सभी तरह के ब्रांडेड कपड़ा शोरूम, समस्त ब्रांडेड जूता शोरूम, स्पोर्ट्स एकेडमी (एक खेल वाले), स्पोर्ट्स एकेडमी (एक से ज्यादा खेल), बेकरी (फैक्टरी), टी स्टाल, बिल्डर्स रजिस्ट्रेशन, फैब्रीकेटर्स, आरा मशीन, बिल्डिंग मैटेरियल दुकान, पेंट की दुकान व फर्नीचर की दुकानों के लिए राहत रहेगी।





लाइसेंस शुल्क की दरें जो अप्रैल से लागू होंगी

प्रतिष्ठान की श्रेणी वर्तमान शुल्क नया शुल्क
नर्सिंग होम / प्रसूति गृह / प्राइवेट अस्पताल (50 बेड तक) 7,500 15,000
नर्सिंग होम / प्रसूति गृह (51 से 100 बेड तक) 15,000 30,000

नर्सिंग होम / प्रसूति गृह (101 से 250 बेड तक) 20,000 40,000

नर्सिंग होम/प्रसूति गृह (251-500 बेड तक) 35,000 70,000
पैथोलॉजी (सैंपल कलेक्शन) 5,000 10,000
डायग्नोस्टिक सेंटर / एक्सरे / अल्ट्रासाउंड/ ब्लड बैंक 10,000 20,000

आयुर्वेदिक / यूनानी / होम्योपैथिक क्लीनिक 4,000 8,000
होटल / गेस्ट हाउस (20 बेड तक) 2,000 10,000

होटल / गेस्ट हाउस (20 से ज्यादा बेड) 3,000 15,000
रेस्टोरेंट / इटिंग हाउस / जलपान गृह 2,000 10,000

मॉडल शॉप 60,000 85,000
(नोट-- सभी लाइसेंस शुल्क सालाना की दर से रुपये में)





कल्याण मंडपों का किराया जिनमें हुई 40 प्रतिशत की बढ़ोतरी

कल्याण मंडप अभी लागू किराया


महानगर कल्याण मंडप 64,800
विकास नगर कल्याण मंडप सेक्टर 59,000
सामुदायिक केंद्र विकास नगर-4 29,500

पटेल पार्क बहुउद्देशीय भवन बड़ा चांदगंज 12,000
सामुदायिक केंद्र मनकामेश्वर वार्ड 2,950

बीबीडी सामुदायिक केंद्र पुराना किला 7,000
मानसरोवर योजना कल्याण मंडप 88,500

जियामऊ कल्याण मंडप 45,660
गनेशगंज कल्याण मंडप 5,900

लालकुआं कल्याण मंडप 5,000

नरही कल्याण मंडप 5,900

आनंद नगर कल्याण मंडप 11,000

सरस्वती कल्याण मंडप 11,800

डीएचपी फ्लैट किराया प्रतिदिन 177
(नोट-- किराया प्रतिदिन के हिसाब से रुपये में)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed