{"_id":"651be38dd8668014d006d6f5","slug":"earthquake-in-lucknow-and-near-by-districts-2023-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: लखनऊ सहित आसपास के जिलों में लगे एक के बाद एक कई भूकंप के झटके, लोग सहमे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: लखनऊ सहित आसपास के जिलों में लगे एक के बाद एक कई भूकंप के झटके, लोग सहमे
Tue, 03 Oct 2023 09:47 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 03 Oct 2023 09:47 PM IST
सार
मंगलवार दोपहर करीब दो बजकर 51 मिनट पर लखनऊ व आसपास के जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। झटके कई बार महसूस किए गए हैं।
विज्ञापन
झटके लगने पर लोग इमारतों से बाहर निकलकर भागे।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के कई जिलों में मंगलवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। कार्यालयों में काम कर रहे लोग ऑफिस से बाहर निकल भागे। लोग सहमे हुए नजर आए। भूकंप के झटके कई बार महसूस किए गए। लखनऊ के अलावा भूकंप के झटके बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, बलरामपुर और सीतापुर में भी महसूस किए गए। मिली जानकारी के अनुसर, भूकंप के झटके भारत, नेपाल और चीन में महसूस किए गए।
विज्ञापन
नेपाल में दीपायल से 38 किलोमीटर दूर मेन सेंट्रल अल्मोड़ा थ्रस्ट के आसपास भूकंप का केंद्र था, जिसके झटके मंगलवार को लखनऊ में भी महसूस किए गए। दोपहर में जब पंखे, दरवाजों पर लटके ताले, पलंग, सोफे-कुर्सियां हिलीं तो अफरातफरी मच गई। लोग बिल्डिंगों से बाहर निकल आए। कार चालकों को गाड़ी हिलती हुई महसूस हुई तो बीच रास्ते में ही वाहन रोककर खड़े हो गए। दफ्तरों में काम कर रहे लोग बाहर की ओर भागे।
विज्ञापन
जीएसआई के भूकंप विज्ञान प्रभाग के निदेशक डॉ. राजेश चतुर्वेदी ने बताया कि पहला झटका दोपहर 2.25 बजे महसूस किया गया। इसके बाद तेज झटका, जिसे मुख्य भूकंप भी कहा जा सकता है 2.51 बजे महसूस हुआ। फिर भूकंप के बाद के झटके महसूस किए जाते रहे, जिसे ऑफ्टर शॉक कहा जाता है। शाम सात बजे के करीब भी ऑफ्टर शॉक आया।
विज्ञापन