{"_id":"890834e71dae6c2dbf2df49e13653a99","slug":"e-shridharan-will-come-to-lucknow-on-20-april","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 को शहर आएंगे मेट्रोमैन, खीचेंगे खाका ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 को शहर आएंगे मेट्रोमैन, खीचेंगे खाका
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 09 Apr 2014 02:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेट्रो परियोजना को रफ्तार देने के लिए मेट्रो मैन ई. श्रीधरन 20 अप्रैल को राजधानी आ रहे हैं। वह यहां दो दिन रुकेंगे।
विज्ञापन
इस दौरान वह लखनऊ मेट्रो सेल कॉरपोरेशन (एलएमआरसी) की टीम के साथ बैठक करेंगे। जिसमें मेट्रो का काम शुरू करने को लेकर खाका खींचा जाएगा।
वहीं, फ्रेंच बैंक एएफडी से कर्ज मिलने की उम्मीद के बाद एलएमआरसी इस माह के अंत में मेट्रो का काम शुरू करने के लिए टेंडर प्रक्रिया आमंत्रित करने की तैयारी भी शुरू कर रही है क्योंकि तीस अप्रैल को मतदान के बाद राजधानी में आचार संहिता का प्रभाव समाप्त हो जाएगा।
विज्ञापन
पहले चरण में मेट्रो के नार्थ साउथ कॉरीडोर (अमौसी से मुंशीपुलिया) का काम होगा। इसके लिए केंद्र सरकार से हरी झंडी भी मिल चुकी है।
इस कॉरीडोर के निर्माण पर करीब 6800 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। इसके लिए एलएमआरसी को करीब 3500 करोड़ रुपये का कर्ज बैंक से लेने की जरूरत पड़ेगी।
मेट्रो सेल के एमडी राजीव अग्रवाल का कहना है कि फ्रेंच बैंक की टीम के साथ बातचीत सकारात्मक रही है। टीम भी मेट्रो के रूट से संतुष्ट है।
बैंक को जो जानकारी चाहिए थी वह उपलब्ध कराई गई। केंद्रीय वित्त मंत्रालय में भी बीते शुक्रवार को बैठक हुई। इसमें बैंक व वित्त मंत्रालय का रुख सकारात्मक रहा।
विज्ञापन