फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   e-rickshaw owner made hostage driver and beaten overnight in lucknow

ई-रिक्शा हुआ चोरी तो चालक को रातभर बंधक बनाकर पीटा, फिर अधमरा कर सड़क किनारे फेंका

Fri, 15 Nov 2019 12:33 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 15 Nov 2019 12:33 PM IST
विज्ञापन
e-rickshaw owner made hostage driver and beaten overnight in lucknow
पीड़त कौशल - फोटो : अमर उजाला

लखनऊ के गाजीपुर थानाक्षेत्र में शिवाजी मार्केट के पास बुधवार रात को एक ई-रिक्शा गायब हो गया। इसकी जानकारी देने पहुंचे चालक को ही रिक्शा मालिक ने बंधक बना लिया और रात भर पिटाई की। सुबह अधमरा कर छोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस रिस्पॉन्स व्हीकल (पीआरवी) उसे गाजीपुर थाने लेकर गई, जहां पुलिस ने बिना कोई कार्रवाई के ही लौटा दिया।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, आपसी मारपीट थी। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। मूलरूप से सीतापुर के टेढ़वा कला गांव निवासी कौशल ई-रिक्शा चालक है। वह गाजीपुर थानाक्षेत्र के शिवाजी मार्केट के पास रहने वाले एक  व्यक्ति का ई-रिक्शा चलाता है। कौशल के मुताबिक, देर रात जब वह शराब पीकर लौटा तो ई-रिक्शा नहीं था।
विज्ञापन


भटकने के बाद वह रिक्शा मालिक  के घर पहुंचा और घटना बताई। इस पर चिढ़े रिक्शा मालिक ने चोरी का आरोप लगाते हुए कौशल को पीटना शुरू कर दिया। उसे एक कमरे में बंद कर बेल्ट व डंडों से रातभर पीटा। शरीर पर कई जगह चोट के निशान पड़ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपः पुलिस ने चिकित्सकीय परीक्षण तक नहीं कराया

e-rickshaw owner made hostage driver and beaten overnight in lucknow
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

सुबह उसे शिवाजी मार्केट के पास सड़क किनारे फेंक दिया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पीआरवी ने उससे पूछताछ की और ई-रिक्शा मालिक के घर तक गई। आरोप है कि पीआरवी जब दोनों को लेकर थाने गई तो मालिक ने किराए को लेकर विवाद होना बताया। इस पर पुलिस ने पूछताछ के बाद छोड़ दिया।

पीड़ित ने आरोप लगाया कि उसने पुलिसकर्मियों को चोटें दिखाईं, लेकिन पुलिस ने चिकित्सकीय परीक्षण तक नहीं कराया। प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed