फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   E-rickshaw overturns; youth crushed to death

Lucknow News: ई रिक्शा पलटा, युवक की दबकर मौत

Tue, 21 Jul 2026 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
E-rickshaw overturns; youth crushed to death
बख्शी का तालाब। इटौंजा स्थित सीतापुर हाईवे पर बने फ्लाईओवर पर मंगलवार को गलत दिशा में आ रही कार से बचने के प्रयास में ई रिक्शा पलट गया। इसके नीचे दबकर युवक आमीन (25) की मौत हो गई, जबकि बहनोई अशरफ घायल हो गए।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर इटौंजा सोबरन ने बताया कि सीतापुर के सिधौली भांडिया गांव निवासी आमीन ई रिक्शा चलाते थे। पिता सईद ने पुलिस को बताया कि आमीन सुबह ई रिक्शा में गद्दी लगवाने के लिए लखनऊ बहनोई अशरफ के साथ निकला। ई रिक्शा अशरफ चला रहे थे। करीब दस बजे इटौंजा स्थित फ्लाईओवर पर उल्टी दिशा से आ रही तेज रफ्तार कार से बचने के लिए अशरफ ने अचानक ई रिक्शा मोड़ दिया। इससे ई रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। किनारे की सीट पर बैठा आमीन ई रिक्शे के नीचे दब गया। अशरफ को भी गंभीर चोटें आईं। राहगीरों की मदद से पुलिस ने आमीन को राम सागर मिश्र हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई। अशरफ का इलाज चल रहा है। आमीन के परिवार में पत्नी शीबा और डेढ़ साल की बेटी अरीबा है। इंस्पेक्टर ने बताया कि परिजनों की तहरीर मिलने पर एफआईआर दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed