फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   E rickshaw driver killed

Lucknow News: ई-रिक्शा चालक की हत्या कर फेंका था शव, पोस्टमार्टम में गला दबाकर हत्या करने की पुष्टि

Thu, 22 Dec 2022 09:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Dec 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
E rickshaw driver killed
हत्या के बाद फेंका गया था ई-रिक्श का शव। (फोटो ः प्रतीकात्मक) - फोटो : ??? ?????
दुबग्गा इलाके में नाले में मिले शव की शिनाख्त बुधवार को डूडा कॉलोनी निवासी ई-रिक्शा चालक फैयाज (45) के रूप में हुई।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम में गला दबाकर हत्या करने की बात सामने आई है। पुलिस हत्या का केस दर्ज कर जांच कर रही है। बिसरा सुरक्षित रखा है।
परिचित मो. आरिफ ने बताया कि फैयाज मूलरूप दिल्ली का रहने वाला था और लखनऊ में पत्नी जहरुनिसा व चार बच्चों के साथ डूडा कॉलोनी में रहता था।
17 दिसंबर की देर शाम वह खाना खा रहा था। इस दौरान कॉल आई और वह फोन छोड़कर पैदल ही निकल गया। रात तक जब नहीं लौटा तो घरवालों ने खोजबीन की।
मो. आरिफ ने बताया कि कुछ पता न चलने पर बुधवार दोपहर जब दुबग्गा थाने पर गुमशुदगी दर्ज कराने गए तो पुलिस ने सोमवार को नाले में मिले शव की शिनाख्त के लिए पोस्टमार्टम हाउस भेजा।

बुधवार शाम को पोस्टमार्टम हाउस गए तो शव की शिनाख्त फैयाज के रूप में की। पुलिस के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला कसकर मारने की बात सामने आई है।
साथ ही सिर व चेहरे पर चोट के निशान थे। सामने से नाक फटी हुई थी। फैयाज की सौतेली बेटी भी है इसकी शादी अनवर नाम के युवक से हुई है। उससे कुछ दिन पहले कहासुनी भी हुई है।
विज्ञापन

हालांकि, घरवालों ने किसी से भी दुश्मनी व लेनदेन से इनकार किया है। परिवार में बेटा शुएब व तीन बेटियां हैं। इनमें से एक सौतेली बेटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed