{"_id":"6a15fc56cb234d94b0000def","slug":"e-rickshaw-catches-fire-driver-saves-life-by-jumping-out-lucknow-news-c-13-lko1070-1754855-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: ई रिक्शा में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: ई रिक्शा में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान
Wed, 27 May 2026 01:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 27 May 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
ई रिक्शा से उठतीं लपटें व आग बुझाने के लिए बाल्टी में पानी ले जाता युवक।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजाजीपुरम। सआदतगंज स्थित दरगाह हजरत अब्बास रोड पर सोमवार देर रात ई रिक्शा में आग लग गई। चालक मोहम्मद रफीक ने कूदकर अपनी जान बचाई।
इंस्पेक्टर सआदतगंज संतोष कुमार आर्य ने बताया कि रुस्तमनगर निवासी रफीक रात एक बजे काम निपटाकर घर लौट रहे थे। अचानक उनके चलते हुए ई रिक्शा में लपटें उठने लगीं और धुआं निकलने लगा। बीच सड़क पर आग देख लोगों की भीड़ मदद के लिए एकत्र हुई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों की सहायता से पानी डालकर आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक पूरा ई रिक्शा जलकर जल चुका था। गनीमत रही कि घटना के समय रिक्शे में कोई यात्री नहीं था। इंस्पेक्टर ने वायरिंग में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका जताई है।