फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   e referal system started working in northern railway

Lucknow News: रेलकर्मियों को निजी अस्पतालों में कैशलेस उपचार हुआ आसान

Wed, 09 Jul 2025 06:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jul 2025 06:57 PM IST
विज्ञापन
e referal system started working in northern railway

विज्ञापन

उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल में ई रेफरल प्रणाली लागू



लखनऊ। रेलकर्मियों व पेंशनधारकों को निजी अस्पतालों में कैशलेस उपचार अब आसानी से मिल सकेगा। उन्हें रेफरल के लिए चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। ई रेफरल व्यवस्था लागू कर दी गई है। इससे कर्मचारियों को बगैर कागजी कार्रवाई के उपचार उपलब्ध कराया जा सकेगा।

उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल ने इसे लागू किया है। सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि रेलकर्मियों एवं पेंशनर्स के लिए अब ऑनलाइन व पेपरलेस ई-रेफरल प्रणाली लागू की गई है। यह पूरी तरह डिजिटल और पारदर्शी है। पेंशनधारकों व कर्मचारियों को यूएमआईडी कार्ड और पंजीकृत मोबाइल नंबर के माध्यम से बिना किसी कागजी कार्रवाई के इलाज मिल सकेगा। इस बावत बुधवार को हजरतगंज स्थित डीआरएम कार्यालय के सभागार में बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता डीआरएम सुनील कुमार वर्मा ने की। एडीआरएम, इंडोर अस्पताल की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, सहित एम्पैनेल्ड अस्पतालों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। प्रतिनिधियों से कहा गया कि रेलवे बोर्ड द्वारा निर्धारित दिशानिर्देशों के अनुसार रेलकर्मियों व पेंशनभोगियों के साथ सहयोग करें।
विज्ञापन


कैशलेस इलाज के लिए ये दस्तावेज जरूरी

कैशलेस इलाज के लिए रेलकर्मियों व पेंशनधारकों को यूएमआईडी कार्ड, पंजीकृत मोबाइल नंबर, जिस पर ओटीपी आएगा, रखना अनिवार्य होगा। इलाज के लिए सीधे किसी भी अधिकृत निजी अस्पताल जाएं। कार्ड दिखाने व ओटीपी बताने के बाद बगैर भुगतान इलाज शुरू होगा। इलाज के बाद अस्पताल रेलवे अधिकारियों को 24 घंटे के भीतर सूचित करेगा। रेफर के मामलों में निकटतम रेलवे अस्पताल जाएं और चिकित्सक से परामर्श लें। एचएमआईएस मोवाइल ऐप के माध्यम से डिजिटल रेफरल लेटर जारी किया जाएगा। जिसके वाद निजी अस्पताल में इलाज करवा सकते हैं। इसके अलावा सभी रेफरल पैन-इंडिया मान्य हैं। उपचार संबंधित सारे दस्तावेज अव डिजिटल माध्यम से समन्वयित किए जा रहे हैं। पीजीआई में भतीं मरीजों हेत् कैशलेस सुविधा उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed