{"_id":"66b34bb625005558a604bcdb","slug":"e-office-system-starts-in-sitapur-2024-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur: सीतापुर में शुरू हुई ई-ऑफिस व्यवस्था, पहली फाइल का हुआ डिजिटल निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur: सीतापुर में शुरू हुई ई-ऑफिस व्यवस्था, पहली फाइल का हुआ डिजिटल निस्तारण
Wed, 07 Aug 2024 03:55 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 07 Aug 2024 03:55 PM IST
सार
सीतापुर में ई ऑफिस व्यवस्था का शुभारंभ हो गया है। जिलाधिकारी अभिषेक आनंद ने पहली फाइल का डिजिटल निस्तारण किया।
विज्ञापन
ईऑफिस सिस्टम का हुआ प्रारंभ।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सीतापुर कलेक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यालय में बुधवार सुबह जिलाधिकारी अभिषेक आनंद ने ई ऑफिस व्यवस्था का शुभारंभ किया। जनसुनवाई के दौरान पहली फाइल का डिजिटल निस्तारण किया। उन्होंने बताया कि शासकीय कार्यो को सरल, सुगम व आसान प्रक्रिया के तहत निस्तारण के उद्देश्य से ही यह व्यवस्था शुरू की गई है।
विज्ञापन
जिलाधिकारी अभिषेक आनंद कहा कि इस व्यवस्था के तहत पारदर्शिता के साथ फाइलों को ट्रैक किया जा सकता है। उनकी स्थिति हर समय सभी को पता होती है। जवाबदेही के साथ ही गुणवत्ता और निर्णय लेने की गति की जिम्मेदारी की निगरानी करना आसान होगा।
विज्ञापन
नहीं लगाने पड़ेंगे दफ्तरों के चक्कर
वहीं, एडीएम नीतीश सिंह ने भी दो फाइलों का डिजिटल निस्तारण किया। कहा कि ई -ऑफिस प्रक्रिया के लागू हो जाने से आमजनमानस को अब भागदौड़ नही करनी पड़ेगी।