फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   e-hospital employees on strike

सरकारी अस्पतालों में जूनियर डॉक्टर व कर्मचारियों ने बनाए पर्चे

Tue, 24 Sep 2019 01:51 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
e-hospital employees on strike
सरकारी अस्पतालों में इंटर्न डॉक्टरों ने बनाए पर्चे
विज्ञापन

ई-हॉस्पिटल कर्मचारियों ने किया दो घंटे कार्य बहिष्कार
उमड़ी मरीजों की भीड़, पर्चा बनवाने में लगा एक से डेढ़ घंटा
सरकारी अस्पतालों में सोमवार को यूपीएचएसएसपी व ई-हॉस्पिटल योजना के तहत लगे कर्मचारियों ने दो घंटे कार्य बहिष्कार किया। कर्मचारियों का कहना है कि एनएचएम से जब तक समायोजन नहीं होता है तब तक वे कार्य बहिष्कार करेंगे। वहीं पर्चा बनाने के लिए काउंटर पर मरीजों की भीड़ उमड़ी थी। इसे देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने अपने कर्मचारियों व इंटर्न डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई। सभी ने मैनुअल पर्चा बनाना शुरू किया। दस बजे के बाद कर्मचारी काम पर वापस लौटे।

सिविल, बलरामपुर, डफरिन, लोकबंधु समेत अन्य अस्पतालों में ई-हॉस्पिटल परियोजना के तहत 75 कर्मचारी तैनात हैं। इमरजेंसी से लेकर ओपीडी में पर्चा बनाने का काम यही करते हैं। सोमवार से यूपीएचएसएसपी संग ई-हॉस्पिटल के कर्मचारियों ने भी दो घंटे कार्य ठप रखा। सभी कर्मचारी एकजुट होकर समायोजन की मांग कर रहे थे। पर्चा काउंटर पर कर्मचारी नहीं होने से मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ी। जांच के लिए मरीजों को इंतजार करना पड़ा। एक से डेढ़ घंटे इंतजार के बाद मरीजों का सब्र टूटने लगा। मरीजों ने ओपीडी में हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद बलरामपुर अस्पताल प्रशासन ने इंटर्न डॉक्टर-कर्मचारियों को पर्चा काउंटर पर बैठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed