फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   E-buses will now run from Amausi Airport to Engineering College.

Lucknow News: अमौसी एयरपोर्ट से अब इंजीनियरिंग कॉलेज तक चलेंगी ई-बसें

Sat, 18 Apr 2026 02:46 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
E-buses will now run from Amausi Airport to Engineering College.
इले​क्टि्रक बस।
लखनऊ। अमौसी एयरपोर्ट से निशातगंज के बीच चलने वाली इलेक्ट्रिक बसों के रूट का विस्तार कर दिया गया है। अब ये बसें इंजीनियरिंग कॉलेज तक संचालित होंगी।
विज्ञापन


रोडवेज क्षेत्रीय प्रशासन ने करीब 15 दिन पहले दो जोड़ी एसी इलेक्ट्रिक बसों की शुरुआत की थी। गर्मी और यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए अब इनकी संख्या और फेरे बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। पूर्व में एयरपोर्ट से निशातगंज तक चलने वाली एक जोड़ी ई-बसें अब वाया चारबाग होते हुए इंजीनियरिंग कॉलेज तक जाएंगी। वहीं, एयरपोर्ट से अवध बस स्टेशन (कमता) वाया ट्रांसपोर्ट नगर, उतरेटिया और इकाना स्टेडियम वाले रूट पर बसों की संख्या दो से बढ़ाकर चार कर दी गई है।
लखनऊ सिटी ट्रांसपोर्ट के एमडी अमरनाथ सहाय और दुबग्गा डिपो के एआरएम डीके गर्ग की बैठक में इन योजनाओं पर सहमति बनी है। इससे न केवल हवाई यात्रियों, बल्कि कोचिंग और कॉलेज जाने वाले छात्रों को भी सस्ती और सुलभ एसी बस सेवा मिल सकेगी।
विज्ञापन


एप से करें ट्रैकिंग
यात्रियों की सुविधा के लिए ई-बसों की लाइव ट्रैकिंग भी शुरू कर दी गई है। यात्री सिटी बस यूपी एप डाउनलोड कर बसों की लोकेशन, समय-सारणी और किराये की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed