फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   During interrogation, friends said that they did not know that a bullet was stuck in the revolver

Lucknow News: पूछताछ में दोस्तों ने बताया, पता नहीं था रिवाॅल्वर में फंसी है गोली

Sat, 07 Mar 2026 02:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
During interrogation, friends said that they did not know that a bullet was stuck in the revolver
उनैस की फाइल फोटो।
लखनऊ। जन्मदिन पार्टी में कृष्णानगर निवासी बिल्डर के घर में गोली चलने से हुई सातवीं के छात्र उनैस खान की मौत के मामले में नया तथ्य सामने आया है। पुलिस की पूछताछ में घटना के समय मौजूद उनैस के दोस्तों ने बताया कि उन्हें नहीं पता था कि रिवाॅल्वर में गोली फंसी है। उनका एक साथी सोशल मीडिया पर ब्लॉग बनाता है। वह वीडियो बना रहा था। इसी दौरान गोली चल गई।
विज्ञापन


घटना के समय उनैस के अलावा बिल्डर का बेटा और दो अन्य साथी मौजूद थे। बिल्डर के बेटे ने उनैस के सिर पर रिवाॅल्वर रखा था। खेल-खेल में उसने ट्रिगर दबा दिया था, जिससे छात्र की मौत हो गई थी। बिल्डर के बेटे को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि कई इलेक्ट्रानिक साक्ष्य मिले हैं। मामले की सभी पहलुओं पर छानबीन की जाएगी। पुलिस की ओर से रिवाॅल्वर का लाइसेंस निरस्त करने के लिए प्रशासन को पत्र भेजा जाएगा। फोरेंसिक टीम ने रिवाॅल्वर को जांच के लिए कब्जे में लिया है। रिवाॅल्वर से एक खोखा बरामद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, छात्र के परिजनों ने बिल्डर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। छात्र के पिता जमीर खान का कहना है कि बिल्डर ने उन्हें पीटीएम में धमकी दी थी। बावजूद इसके आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed