सीएम ने लिया एक्शन, आईएएस अभिषेक सस्पेंड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक स्कूली टीचर को उठक-बैठक लगाने की सजा देने वाले अफसर अभिषेक सिंह को शनिवार को सस्पेंड कर दिया गया है। प्रशिक्षु आईएएस अभिषेक फिलहाल मथुरा के महावन में एसडीएम के रूप में तैनात हैं।
स्कूल में बच्चों को कान पकड़कर उठक-बैठक करने की सजा देने वाले एक गुरुजी को अभिषेक ने भी वही सजा दी थी। ये सजा टीचर को अभिषेक के कार्यालय में ही पूरी करनी पड़ी थी।
आरोप है कि एसडीएम ने पुलिस भेजकर बीते बुधवार रात नौ बजे उन्हें बुलवाया और साथ आए बेटे के सामने ऐसा करने के लिए विवश किया।
इसकी जानकारी पर शिक्षक संघ भड़क उठा। शनिवार को इस मामले पर सीएम अखिलेश यादव ने एक्शन लिया।
सजा न मानने पर जेल भेजने की धमकी
बलदेव विकास खंड के पूर्व माध्यमिक विद्यालय जुगसना के सहायक अध्यापक फौरन सिंह (55) बीएलओ भी हैं। इन दिनों मतदाता सूची के पुनरीक्षण का काम चल रहा है जो बीएओ कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि काम में देरी का सवाल उठाते एसडीएम ने उन्हें फटकारा। कान पकड़कर उठक-बैठक न लगाने पर जेल भिजवाने की धमकी दी।
शिक्षक ने रोते-रोते उठक-बैठक लगाए। बता दें, अभिषेक अपने सख्त प्रशासनिक फैसलों के कारण चर्चित आईएएस दुर्गाशक्ति नागपाल के पति हैं।