{"_id":"5f8212208ebc3e9bbb18cd02","slug":"duplicate-wine-factory-caught-in-ro-plant-lko-city-news-lko544605046","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लांट पानी का लगाया और बना रहे थे नकली शराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्लांट पानी का लगाया और बना रहे थे नकली शराब
विज्ञापन
सरोजनीनगर थाना क्षेत्र के नटकुर गांव के मजरा मुल्लाहीखेड़ा में काफी लंबे समय से आरओ प्लांट की आड़ में नकली शराब बनाने के गोरखधन्धे का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। ग्रामीणों की सूचना पर शुक्रवार देररात तकरीबन दो बजे पहुंची स्थानीय पुलिस ने फैक्टरी में छापा मारकर शराब बनाने के उपकरण, खाली व भरी बोतलें व भारी मात्रा में शराब बनाने की सामग्री बरामद की है। पुलिस ने यहां काम करने वाले 12 मजदूरों को दबोचकर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर जेल भेज दिया। हालांकि फैक्टरी का मालिक मौके से भागने में कामयाब रहा।
सरोजनीनगर के प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही ने बताया कि शुक्रवार देररात मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने थाना क्षेत्र के नटकुर गांव के मजरा मुल्लाहीखेड़ा स्थित एक मिनरल वाटर बनाने वाली कंपनी में छापा मारा। इस दौरान वहां काम कर रहे 12 युवकों को पुलिस ने दबोच लिया। सरोजनीनगर के प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही के मुताबिक, औरैया जिले के विधूना थाना क्षेत्र के छिगंरिया गांव में रहने वाला मनोज यादव ने मुल्लाही खेड़ा स्थित अपने निर्माणाधीन वेयर हाउस में रिश्तेदार विकास यादव व उसके साथी मंजीत जायसवाल के साथ मिनरल वाटर बनाने का बोर्ड लगा रखा था। इसकी आड़ में वह नकली शराब बनाने का गोरखधंधा चल रहा था। पुलिस ने इस छापे के दौरान हरियाणा व हिमाचल प्रदेश के लिए क्रेजी रोमियो ब्रांड की अंग्रेजी शराब व ऑरेंज ब्राड की देसी शराब बनाई जा रही थी। छापे के दौरान यहां से 180 एमल की तीस हजार शीशी 635 पेटियाें में बरामद की गईं। इसके अलावां यहां 61 ड्रम बरामद हुए जिनमें तकरीब 14 हजार लीटर केमिकल-स्प्रिट भरा हुआ था।
कुशीनगर के बडेलाल व आकाश कुमार, गोरखपुर के अरविंद कुमार, संगम, आकाश जायसवाल, पवन कुमार व आकाश जायसवाल, वैशाली-बिहार का सोन कुमार, मिर्जापुर का गजेन्द्र चैहान, भदोही का नागेन्द्र चैहान व राजू चैहान तथा अमेठी के रहने वाले अरुण सिंह को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
सीआरपीएफ से बर्खास्त है मनोज यादव
मनोज यादव यहीं बिजनौर स्थित सेंट्रल रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) में नौकरी करता था। लेकिन ड्यूटी के प्रति लापरवाह होने के चलते उसे बर्खास्त कर दिया गया था। इसके बाद से मनोज यहीं रहने लगा था। यही नहीं तकरीबन दो वर्ष पहले यहां हुए एक हत्याकांड में उसके खिलाफ नामजद रिपोर्ट भी दर्ज है।