फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   duplicate officers tried to fraud with gas agency

गैस एजेंसी में नापतौल अधिकारी बन घुसे युवकों ने मांगे 50 हजार

Tue, 07 Dec 2021 01:54 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
duplicate officers tried to fraud with gas agency
लखनऊ। चिनहट के सतरिख रोड स्थित कपसेठिया इण्डेन गैस सर्विस के कार्यालय में घुसे दो युवकों ने खुद को नाप-तौल अधिकारी बताया और वहां घटतौली का आरोप लगाते हुए धमकाया। इसके बाद 50 हजार रुपये हर महीने की मांग की। वहां तैनात कर्मचारियों ने जब उनसे पहचान पत्र मांगा तो वे भाग गए। एजेंसी के मालिक सौरभ सिंह ने चिनहट थाने में तहरीर देकर एक नामजद समेत दो पर केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक चिनहट घनश्याम मणि त्रिपाठी के मुताबिक, सतरिख रोड निवासी सौरभ सिंह की कपसेठिया इण्डेन सर्विस के नाम से सतरिख रोड पर ही गैस एजेंसी है। आरोप है कि 25 नवंबर को सुबह करीब 11 बजे दो व्यक्ति उनकी एजेंसी में घुसे और खुद को नाप-तौल अधिकारी बताया। इसके बाद एजेंसी के लोड इंचार्ज को धमकी देने लगे। कहा कि यहां पर घटतौली की शिकायत मिली है। इस पर लोड इंचार्ज ने उनका पहचान पत्र मांगा जिस पर उन्होंने विवाद शुरू कर दिया।
विज्ञापन

आरोप है कि दोनों ने कहा कि कई एजेंसियों पर हमारी हर महीने की रकम बंधी है। कहा कि एजेंसी मालिक से बात कराओ और 50 हजार रुपये महीना हमको दिलाओ। उनमें से एक व्यक्ति ने अपना नाम आलोक गौतम बताया। आलोक गुडंबा के आदिल नगर का रहने वाला है। उसने लोड इंचार्ज को धमकाते हुए उसकेपास रखे 10 हजार रुपये छीन लिए। जानकारी होने पर सौरभ ने नाप-तौल व सिविल सप्लाई में बातचीत कर आलोक के बारे में पूछताछ की तो पता चला कि इस नाम का कोई व्यक्ति वहां तैनात नहीं है। सौरभ के मुताबिक, सभी अधिकारियों से बातचीत करने के बाद चिनहट थाने में तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, आलोक गौतम व एक अन्य साथी पर धमकी देने, फर्जी अफसर बनने और रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed