{"_id":"5d4840ed8ebc3e6ca2661122","slug":"due-to-technical-issue-station-master-announced-to-buy-tickets-on-next-station-in-balrampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलरामपुर : यात्रीगण कृपया ध्यान दें, ट्रेन पर बैठ जाएं और टिकट अगले स्टेशन से खरीद लें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलरामपुर : यात्रीगण कृपया ध्यान दें, ट्रेन पर बैठ जाएं और टिकट अगले स्टेशन से खरीद लें
Mon, 05 Aug 2019 08:15 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर
Published by: Amulya Rastogi
Updated Mon, 05 Aug 2019 08:15 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय नगर स्थित रेलवे स्टेशन पर नेटवर्क न होने तथा तकनीकी खराबी के कारण रेलवे टिकट का वितरण करीब 18 दिनों तक प्रभावित रहा। स्टेशन प्रबंधन यात्रियों को घोषणा कर अगले स्टेशन पर टिकट लेने की सलाह दे रहा था। सोमवार शाम नेटवर्क आने तथा तकनीकी खराबी दूर होने पर समस्या का समाधान हो गया है।
स्टेशन अधीक्षक तुलसीपुर घनश्याम गौड़ ने बताया कि नेटवर्क की कमी तथा तकनीकी खराबी के चलते स्टेशन पर टिकट का वितरण करीब 18 दिन तक प्रभावित रहा। कंप्यूटराइज्ड टिकट न निकलने के कारण तुलसीपुर, कौवापुर, गैसड़ी व पचपेड़वा स्टेशन के यात्रियों को दफ्ती का टिकट दिया गया। यह टिकट भी खत्म हो जाने के बाद यात्रियों को कागज पर टिकट बनाकर देते हुए यह सलाह दी जाती थी कि वह अगले स्टेशन पर टिकट ले लें।
ऐसा अमूमन लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों के साथ किया जाता था। साथ ही साथ स्टेशन से अगले स्टेशन पर टिकट लेने की घोषणा भी की जा रही थी। सोमवार शाम को नेटवर्क आने तथा तकनीकी खराबी दूर होने से टिकट वितरण की व्यवस्था सामान्य हो गई है।