फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   due to negligence of hospital woman dead

लोहिया संस्थानः बुजुर्ग महिला ने तोड़ा दम, परिजनों ने लगाए ये आरोप

Fri, 09 Oct 2020 01:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Fri, 09 Oct 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
due to negligence of hospital woman dead
प्रतीकात्मक तस्वीर

लोहिया संस्थान में जूनियर डॉक्टरों की लापरवाही ने बुधवार को बुजुर्ग महिला की जान ले ली। तीमारदारों का आरोप है कि जब वे महिला को इमरजेंसी में लाए तो उनके कोविड निगेटिव होने की रिपोर्ट भी थी। बावजूद इसके डॉक्टरों ने समय पर उनका इलाज नहीं किया। कई सिफारिशों के बाद जब उन्हें अंदर ले गए तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। वहीं अस्पताल प्रशासन ने आरोपों को नकारा है।

विज्ञापन


सुल्तानपुर की रहने वाली बुजुर्ग महिला प्रभावती (60) को सांस लेने में तकलीफ थी। जिला अस्पताल सुल्तानपुर से बुधवार को उन्हें लोहिया संस्थान भेजा गया। तीमारदार उन्हें लेकर लोहिया संस्थान की इमरजेंसी में पहुंचे। तीमारदार आलोक का आरोप है दो घंटे तक किसी डॉक्टर ने उन्हें हाथ तक नहीं लगाया। इस दौरान बुजुर्ग महिला मरीज की हालत लगातार बिगड़ती रही।
विज्ञापन


तीमारदारों ने निदेशक से लेकर अन्य अफसरों से सिफारिश कराई। तब कहीं जाकर मरीज को अंदर ले गए। इसी बीच बुजुर्ग महिला ने दम तोड़ दिया। वहीं संस्थान प्रवक्ता डॉ. श्रीकेश का कहना है कि इमरजेंसी में आने वाले हर व्यक्ति को पांच मिनट के अंदर ही इलाज मिलना शुरू हो जाता है। ऐसा संभव ही नहीं है कि मरीज को प्राथमिक उपचार न मिले। तीमारदारों के आरोप गलत हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोविड के खौफ ने लीं कई जानें

कोविड की वजह से डॉक्टर मरीजों को इलाज देने में हिचकिचाते हैं। केजीएमयू के होल्डिंग एरिया में कई मरीजों की समय पर इलाज न मिलने से जान जा चुकी है। कई मरीजों की कोविड रिपोर्ट के इंतजार में सांसें उखड़ गईं। चिकित्सा संस्थानों में आने वाले गंभीर मरीजों को अभी भी प्राथमिक इलाज देकर होल्डिंग एरिया में रोक दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed