फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Dubagga mandi will be closed for four days due to power cut

लखनऊः बिजली कनेक्शन कटने से चार दिन बंद रहेगी दुबग्गा मंडी   

Mon, 27 Jul 2020 03:31 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 27 Jul 2020 03:31 PM IST
विज्ञापन
Dubagga mandi will be closed for four days due to power cut
दुबग्गा मंडी के आढ़ती - फोटो : amar ujala

लखनऊ में हरदोई रोड स्थित दुबग्गा फल एवं सब्जी मंडी बिजली कनेक्शन कटने के चलते 31 जुलाई से 3 अगस्त तक बंद रहेगी। क्योंकि 35 लाख का बिजली बिल बाकी होने पर दुबग्गा मंडी का कनेक्शन काट दिया गया है। इसके कारण पांच दिनों से यहां के करीब 700 आढ़ती और 1500 से अधिक पल्लेदार बिजली के अभाव में काम कर रहे थे।  

विज्ञापन


मंडी को बंद करने का फैसला रविवार को दुबग्गा फल व सब्जी व्यापारी समिति के अध्यक्ष परवेज आलम की अध्यक्षता में हुआ। महामंत्री शाहनवाज हुसैन ने बताया कि बैठक में सभी आढ़ती एवं किसान मौजूद रहे। बिल 35 लाख रुपये हो गया है। समिति की निष्क्रियता से पूरी दुबग्गा मंडी गर्मी में बिना पेयजल के काम कर रही है।
विज्ञापन


किसान, पल्लेदार, खरीदार को लाइट न होने से लोडिंग और अनलोडिंग में दिक्कत आ रही है। रात में किसान के माल की बिक्री घट गई है। तराजू को चार्ज करना मुश्किल हो गया है। पल्लेदार खुले में शौच जाने को मजबूर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed