फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Dual mood weather chances rain Purvanchal heat wave alert issued West know where there intense heat

UP: भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों के बीच राहत भरी खबर, इन इलाकों में बूंदाबांदी के आसार, देखें अपडेट

Tue, 10 Jun 2025 05:48 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 10 Jun 2025 05:48 PM IST
सार

यूपी में भीषण गर्मी और लू के बीच मौसम विभाग ने राहत की भविष्यवाणी की है। 11 से 12 जून के बीच पूर्वांचल में गरज-चमक और हल्की बारिश के आसार हैं, जबकि पश्चिमी यूपी, बुंदेलखंड और आगरा मंडल के 17 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन
Dual mood weather chances  rain Purvanchal heat wave alert issued West know where there intense heat
भीषण गर्मी और लू के कारण बाहर निकलना हो रहा मुश्किल। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश में जारी भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों के बीच बुधवार से पूर्वी यूपी में मौसम में बदलाव के संकेत हैं। मौसम विभाग के मुताबिक 11 से 12 जून के बीच यूपी के पूर्वांचल के जिलों में गरज चमक और हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं। हालांकि पश्चिमी यूपी में अगले दो-तीन दिन प्रचंड गर्मी और लू के थपेड़ों से राहत की उम्मीद नहीं है।

विज्ञापन


मौसम विभाग ने बुधवार को पश्चिमी यूपी और बुंदेलखंड के 17 जिलों में लू चलने की चेतावनी जारी किया है। पूर्वानुमान है कि बुधवार से अगले एक दो दिन इन जिलों में दिन में लू चलने के साथ-साथ रातें भी सामान्य से ज्यादा गर्म रहेंगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़े- UP: आप सांसद संजय सिंह ने स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल, बोले- वेंटिलेटर न होने से हर महीने हो रही बच्चों की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़े- UP: सीएम योगी बोले- अब बहराइच में गाजी का नहीं महाराजा सुहेलदेव और मां पाटेश्वरी का मेला लगेगा


मंगलवार को बुंदेलखंड, आगरा मंडल और दिल्ली एनसीआर के जिले प्रचंड गर्मी की चपेट में रहे। झांसी में तापमान 45 डिग्री से अधिक रहा तो वहीं आगरा, बांदा, प्रयागराज, वाराणसी आदि में तपिश और गर्म हवा के थपेड़ों से लोग बेहाल रहे।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 11 जून के बाद बंगाल की खाड़ी से उठे नमी के असर से प्रदेश के पूर्वांचल व अन्य हिस्सों में बूंदाबांदी के संकेत हैं।

इन जिलों में है लू की चेतावनी
बांदा, चित्रकूट, कानपुर देहात, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आसपास के इलाकों में।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed