{"_id":"4670fb0be1dda646f741b721b23c5a8a","slug":"drunker-cut-the-power","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराबी ने उड़ाई बिजली, 12 घंटे तक संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराबी ने उड़ाई बिजली, 12 घंटे तक संकट
नरेश शर्मा, अमर उजाला ब्यूरो/लखनऊ
Updated Mon, 06 Jan 2014 09:07 AM IST
विज्ञापन
चारबाग क्षेत्र में शनिवार आधी रात के बाद एक शराबी ने बड़े हिस्से की बिजली उड़ा दी।
विज्ञापन
आधी रात को बंद हुई बिजली आपूर्ति 12 घंटे बाद पटरी पर लौटी। इसके कारण लोगों को बिजली के साथ ही जलापूर्ति संकट का भी सामना करना पड़ा। वहीं गऊघाट उपकेंद्र से जुड़े ठाकुरगंज में लोग कई घंटे तक बिजली को तरस गए।
उपकेंद्र कर्मियों ने बताया कि आधी रात दो बजे चारबाग स्थित मोहन होटल के निकट शराब के नशे में एक कार सवार ने बिजली पोल में ऐसी टक्कर मारी कि उससे बड़ा हादसा होते-होते बचा।
विज्ञापन
इस घटना में एक पोल तो क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि अन्य के तार आपस में भिड़े तो बिजली गुल हो गई।
लोगों ने रात को ही जीटीआई उपकेंद्र पर शिकायत दर्ज कराई। कर्मियों का दल सुबह 9 बजे घटना स्थल पर पहुंचा तो क्षतिग्रस्त पोल वाला हिस्सा अलग करके अन्य इलाके की बिजली चालू कर दी।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त पोल की जगह दूसरा पोल लगाने की प्रक्रिया शुरू हुई जो रविवार दोपहर दो बजे पूरी हो सकी। इसके बाद बिजली को चालू किया गया। इस घटना के चलते सबसे अधिक पान दरीबा के लोगों को बिजली संकट से जूझना पड़ा।