{"_id":"64fdbb18f5a39393620f6634","slug":"drunken-constable-creates-ruckus-suspended-raebareli-news-c-101-1-slko1031-3821-2023-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: नशे में धुत सिपाही का हंगामा, सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: नशे में धुत सिपाही का हंगामा, सस्पेंड
Sun, 10 Sep 2023 06:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 10 Sep 2023 06:18 PM IST
विज्ञापन
हाईवे पर रतापुर चौराहा के पास वर्दी पहने आरक्षी सड़क पर गिरा पड़ा मिला
सदर कोतवाली में तैनात है सिपाही, एसपी ने विभागीय जांच के भी दिए आदेश
फोटो संख्या १८
संवाद न्यूज एजेंसी
रायबरेली। शहर क्षेत्र में नशे में धुत एक सिपाही का हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। सिपाही नशे में होकर सड़क पर पड़ा था। आसपास के लोगों ने सिपाही को सहारा देकर जमीन से नीचे उठाया। इसके बावजूद सिपाही बीच सड़क पर घंटों हंगामा करता रहा। नशे में धुत होकर हंगामा करने का वीडियो वायरल होने पर पुलिस अधीक्षक ने आरक्षी को सस्पेंड कर दिया है।
रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में सिपाही संतोष शुक्ला लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर रतापुर चौराहा के पास नशे में धुत अवस्था में पड़ा था। कुछ लोग पहुंचे और उसे उठाकर उसके कमरे में छोड़ने की बात कहने लगे। इसके बावजूद सिपाही हंगामा करता रहा। यह वीडियो शनिवार का होना बताया जा रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि सिपाही घंटों हंगामा करता रहा।
पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि सिपाही की सदर कोतवाली में तैनाती है। सिपाही के नशे की स्थिति में की गई अनुशासनहीनता से पुलिस विभाग की छवि धूमिल हुई है। मामले को संज्ञान में लेते हुए सिपाही को निलंबित कर दिया गया है। विभागीय जांच के भी आदेश दिए गए हैं।