फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Drunk man scuffles with policemen in lucknow

लखनऊ: शराब के नशे में धुत युवक ने पुलिस वालों से की हाथापाई, फाड़ दी वर्दी

Fri, 21 Jul 2023 10:31 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 21 Jul 2023 10:31 AM IST
सार

शराब के नशे में धुत एक युवक ने हंगामे की सूचना पर पहुंचे पुलिस वालों से हाथापाई की। उसने पुलिस वालों की वर्दी भी फाड़ दी। 

विज्ञापन
Drunk man scuffles with policemen in lucknow
यूपी पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लखनऊ के काकोरी इलाके स्थित कठिनगरा गांव में मारपीट व हंगामे की सूचना मिली। इस पर पीआरवी पुलिस टीम और घुरघुरि तालाब चौकी के दीवान राजीव पहुंचे। नशे में धुत्त युवक ने पुलिस से कहासुनी व हाथापाई की। मामला बिगड़ने लगा तो थाने में सूचना दी गई। अतिरिक्त फोर्स बुलाकर आरोपी को थाने ले जाया गया। जहां शांति भंग में चालान कर दिया। मामला मंगलवार रात का बताया जा रहा है।

विज्ञापन


तालकटोरा थाना क्षेत्र की पीआरवी (0506) मंगलवार रात को कॉलर रिंकू की सूचना पर कठिनगरा गांव पहुंची। जहां मनीष यादव और लालू यादव नशे में रिंकू यादव से मारपीट कर रहे थे। वारदात में रिंकू गंभीर रूप से घायल हो गया। वह खून से लथपथ होकर सड़क पर गिर गया। पुलिस घायल रिंकू को एंबुलेंस से अस्पताल ले जाने लगे। वहां खड़े संतोष रावत से एंबुलेंस में बैठने को कहा। इस संतोष ने मना कर दिया।
विज्ञापन


 कई बार कहने पर भी वह नहीं बैठा। इस पर नाराज पुलिसकर्मियों ने संतोष को थप्पड़ जड़ दिया। नशे में धुत्त संतोष भी पुलिसकर्मियों से भिड़ गया। हाथापाई करने लगा। इसी बीच वहां पहुंचे घुरघुरी तालाब चौकी के दीवान राजीव से भी मारपीट की। उनकी वर्दी भी फाड़ दी। मामला बिगड़ता देख पुलिसकर्मियों ने थाने में सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 जिसके बाद अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया। इसके बाद घायल रिंकू को अस्पताल भेजा गया। वहीं मनीष यादव, लालू यादव, संतोष रावत, शुभाशीष को हिरासत में लेकर थाने गई। जहां सभी का शांति भंग में चालान कर दिया। प्रभारी निरीक्षक राजवीर सिंह के मुताबिक संतोष मानसिक बीमार है। मारपीट की बात गलत है। नशे में धुत्त संतोष ने पुलिसकर्मियों से बदलसूकी की थी। इस कारण शांति भंग में चालान किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed