{"_id":"611c966d8ebc3e43151465d7","slug":"drunk-lucknow-girl-creates-nuisance-in-vikas-nagar-at-mid-night","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीडियो वायरल: आधी रात को नशे में धुत युवती का हंगामा, दोस्तों पर लगाए गंभीर आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
वीडियो वायरल: आधी रात को नशे में धुत युवती का हंगामा, दोस्तों पर लगाए गंभीर आरोप
Wed, 18 Aug 2021 11:07 AM IST
प्रभाती पंत
न्यूज डेस्क, लखनऊ, उत्तर प्रदेश
न्यूज डेस्क, लखनऊ, उत्तर प्रदेश
Published by: प्रभाती पंत
Updated Wed, 18 Aug 2021 11:07 AM IST
सार
लखनऊ में आधी रात को नशे में धुत एक युवती ने हंगामा किया। युवती का वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो में युवती बोलती नजर आ रही है कि वह दोस्तों के साथ पार्टी में गई थी, जहां उसे धोखे से शराब पिलाई गई। इसके बाद उसके साथ अश्लील हरकत करने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ में कृष्णानगर के बाराबिरवा चौराहे पर युवती द्वारा ओला चालक की पिटाई का मामला देशभर में चर्चा बना था। अब विकासनगर में आधी रात को नशे में धुत एक युवती के हंगामा करने का वीडियो सामने आया है।
विज्ञापन
युवती विकास नगर इलाके में देर रात बीच रोड पर हंगामा करते हुए लोगों से मदद मांग रही थी। उसका आरोप था कि उसके फेसबुक फ्रेंड के भाई ने उसके पैर पर गाड़ी चढ़ा दी। लोगों ने विकास नगर पुलिस को इसकी सूचना दी। युवती की हालत देख लोगों ने वीडियो बनाने का प्रयास किया तो नशे में धुत युवती ने मोबाइल पर हाथ मार दिया।
विज्ञापन
युवती वीडियो में बोलती नजर आई कि वह दोस्तों के साथ पार्टी में गई थी, जहां उसे धोखे से शराब पिलाई गई। इसके बाद उसके साथ अश्लील हरकत करने का प्रयास किया गया। पुलिस ने जब युवती से लिखित में शिकायत दर्ज कराने को कहा तो वह मौके से निकल गई।
विज्ञापन
सुबह वीडियो के बारे में जब उच्चाधिकारियों को जानकारी हुई तो विकासनगर थाने से रिपोर्ट तलब की गई। प्रभारी निरीक्षक आनंद तिवारी ने कहा कि युवती ने लिखित शिकायत नहीं की।