फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Drunk driver drives DCM, overturns it

Lucknow News: नशे में चालक ने दौड़ाई डीसीएम, पलटी

Wed, 15 Jul 2026 02:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 15 Jul 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Drunk driver drives DCM, overturns it
खंती में पलटी डीसीएम।
दुबग्गा। काकोरी के बाजनगर किसान पथ अंडरपास के पास अंग्रेजी शराब से लदी डीसीएम अनियंत्रित होकर रेलवे लाइन किनारे खंती में पलट गई। हादसे में चालक अर्पित को मामूली चोट आई। पुलिस ने उसे डीसीएम से बाहर निकाला और उपचार कराया। हादसा मंगलवार सुबह 10:30 बजे हुआ।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर श्रीकांत राय ने बताया कि डीसीएम सीतापुर से लखनऊ आ रही थी। चालक नशे की हालत में था और ट्रक में क्षमता से अधिक शराब की पेटियां लदी थीं। हादसे के बाद आबकारी विभाग को सूचना दी गई। आबकारी विभाग के क्षेत्रीय इंस्पेक्टर अखिलेश सिंह ने बताया कि डीसीएम में अंग्रेजी शराब की 1050 पेटियां लदी थीं। शराब की क्षतिग्रस्त पेटियों को दूसरी गाड़ी से वापस फैक्टरी भेजा जाएगा, जबकि सुरक्षित पेटियों को दूसरे वाहन से रवाना किया गया है। नुकसान का मूल्यांकन कर ट्रांसपोर्टर के खिलाफ नियमानुसार जुर्माना लगाने की कार्रवाई की जाएगी।

खंती में पलटी डीसीएम।

खंती में पलटी डीसीएम।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed