फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Drop in mercury in UP: Western disturbances are relieved by passing, active east-west winds, signs of dust storm

यूपी में पारे में गिरावट : गुजरते हुए राहत दे गया पश्चिमी विक्षोभ, पूर्वी-पश्चिमी हवाएं सक्रिय, धूल भरी आंधी के संकेत

Tue, 17 May 2022 01:32 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 17 May 2022 01:32 AM IST
सार

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के निदेशक जेपी गुप्ता के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पूर्वी-पश्चिमी हवाओं की सक्रियता धूल भरी आंधी, 30-40 किमी की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का संकेत दे रही हैं।

विज्ञापन
Drop in mercury in UP: Western disturbances are relieved by passing, active east-west winds, signs of dust storm
weather up, गर्मी, लू, यूपी मौसम - फोटो : amar ujala

विस्तार

दो दिनों से रिकॉर्ड बना रहे दिन के अधिकतम पारे में सोमवार को थोड़ा ठहराव आया। पारे में तीन से चार डिग्री की गिरावट राहत लेकर आई। अगले दो-तीन दिन तक अधिकतम तापमान में गिरावट का दौर बरकरार रहेगा। बांदा में दो दिन बाद पारे में 3.8 डिग्री की गिरावट आई और तापमान 49 से सीधे 45.2 डिग्री पर आ गया।

विज्ञापन


इसी तरह झांसी में भी दिन का तापमान रविवार के मुकाबले दो डिग्री कम 45.6 डिग्री रहा। आगरा में भी एक दिन पहले 47.7 डिग्री रहा पारा 45 डिग्री पर आ गया। वहीं, कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज आदि शहरों में मामूली उतार-चढ़ाव दर्ज किए गए।
विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के निदेशक जेपी गुप्ता के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पूर्वी-पश्चिमी हवाओं की सक्रियता धूल भरी आंधी, 30-40 किमी की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का संकेत दे रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed