फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Drone camera kept watch on Banda jail, DG jail took stock on video wall

ड्रोन कैमरे से बांदा जेल पर नजर, डीजी जेल ने वीडियो वाल पर लिया जायजा

Fri, 09 Apr 2021 12:37 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 09 Apr 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
Drone camera kept watch on Banda jail, DG jail took stock on video wall
मुख्तार अंसारी - फोटो : amar ujala

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर पंजाब के रोपड़ जेल से बांदा लाए गए मुख्तार अंसारी की हर गतिविधि पर कैमरे से नजर रखी जा रही है। लखनऊ जेल मुख्यालय पर बनी वीडियो वाल के जरिए बांदा जेल के हर कैमरे की फीडिंग का जायजा खुद डीजी जेल आनंद कुमार ने लिया। इस वाल पर प्रदेश भर की सभी जेलों की सीसीटीवी फुटेज लाइव रहती है।

विज्ञापन


डीजी जेल आनंद कुमार ने बताया कि जेल की हर गतिविधि पर नजर रखने के लिए ड्रोन कैमरों का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। शाम को ड्रोन कैमरे की लाइव फीड लखनऊ में कमांड सेंटर को भी उपलब्ध कराई गई। जेल और बैरक का चप्पा चप्पा इसकी निगरानी में रहेगा।
विज्ञापन


आनंद कुमार ने बताया कि बांदा जेल को सुरक्षित करने और हाईटेक बनाने में यह ड्रोन कैमरा बहुत ही सहायक होगा। जेल की सुरक्षा में लगे कर्मियों को बॉडी वार्न कैमरों से लैस किया गया है। इसमें जेल वार्डर से लेकर जेलर तक शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डीजी जेल ने चेक की एक-एक कैमरे की फीड
डीजी जेल आनंद कुमार बृहस्पतिवार को जेल मुख्यालय पर बने कमांड कंट्रोल सेंटर पहुंचे। यहां उन्होंने विशेष कर बांदा जेल में लगे कैमरों की एक-एक फीड खुद चेक की। उन्होंने बताया कि बांदा जेल में जिस ड्रोन कैमरे का प्रयोग किया जा रहा है उसकी तस्वीर काफी साफ है। उन्होंने कहा कि बांदा की जेल की सुरक्षा के लिए पुख्ता बंदोबस्त किए गए है।


मुख्तार का मुगालता...
मुख्तार को यह मुगालता रहा होगा कि पिछली बार की तरह अबकी भी बांदा जेल में उसे राहत रहेगी, लेकिन यह गलत साबित हुआ। अबकी जेल की दुनिया बदली हुई है। बंदिशें और शिकंजा बेहद ज्यादा है। मुख्तार की बैरक तक पहुंचना तो दरकिनार, बैरक से करीब 100 मीटर दूर भी कोई फटक नहीं पा रहा। रास्ते में ही बैरिकेडिंग लगाकर सुरक्षा कर्मी तैनात कर दिए गए हैं। मुख्तार की बैरक संख्या 15 पूरी तरह सुनसान है। सुविधा के नाम पर सीलिंग फैन और घड़ों में पीने का पानी है। सीसीटीवी कैमरे से बैरक के हर चप्पे पर नजर रखी जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed