{"_id":"695bc61e01071c3bf3037207","slug":"drm-safety-seminar-in-ner-lucknow-news-c-13-1-lko1068-1546597-2026-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: रेलवे फाटकों पर अनुभवी गेटमैन को दें ड्यूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: रेलवे फाटकों पर अनुभवी गेटमैन को दें ड्यूटी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। ट्रेनों के बेहतर व सुरक्षित संचालन को लेकर पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के हजरतगंज स्थित डीआरएम कायोलय में सोमवार को नॉन इंटरलॉक गेटों पर कार्य के दौरान बरती जाने वाली सावधानियां विषयक संरक्षा सेमिनार हुआ। सेमिनार की अध्यक्षता डीआरएम गौरव अग्रवाल ने की।
सेमिनार में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मंडल के इंजीनियरिंग विभाग के सीनियर सेक्शन इंजीनियर, रेलपथ पर्यवेक्षक शामिल रहे। डीआरएम ने नॉन-इंटरलॉक गेटों पर संरक्षा के विभिन्न पहलुओं पर रोशनी डाली। सुरक्षा उपकरण एवं गेट वकिंग रूल बुक के अनुसार कार्य करने को कहा। गेटों पर ड्यूटी के लिए अनुभवी गेटमैनों, गैंगमैनों की तैनाती होनी चाहिए। उन्होंने गेटमैन की निरंतर काउंसलिंग पर बल देते हुए निर्देश दिए कि सभी नॉन-इंटरलॉक गेटों पर सेफ्टी चेन एवं ताले उपलब्ध रहें। ट्रेन की सूचना मिलने पर गेटमैन केवल एक नंबर का आदान-प्रदान करें तथा गेट बंद करने के बाद दिन में बैनर फ्लैग और रात में लालवत्ती हटाने के बाद ही दूसरा प्राइवेट नंबर दें। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सभी रेलखण्डों पर सेफ्टी निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने को कहा।
विज्ञापन