फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   driving licence gets costly in uttar pradesh

यूपी में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना हुआ महंगा, जानें कितना पड़ेगा खर्चा

Sat, 07 Jan 2017 01:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 07 Jan 2017 01:33 PM IST
विज्ञापन
driving licence gets costly in uttar pradesh
डेमो

ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना अब महंगा हो गया है। लर्निंग लाइसेंस के लिए अब 30 रुपये के स्थान पर 200 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। वहीं, परमानेंट लाइसेंस के लिए अब 250 रुपये के स्थान पर 700 रुपये जमा करने होंगे। 

विज्ञापन


यह बढ़ोतरी केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने की है। केंद्र के गजट को प्रदेश सरकार ने भी अंगीकार कर लिया है। केंद्र सरकार ने जो अधिसूचना जारी की है उसमें डीएल बनवाने की फीस के साथ ही वाहनों के रजिस्ट्रेशन की फीस भी बढ़ा दी है। 
विज्ञापन


यह बदलाव
- लर्निंग लाइसेंस के लिए अब 200 रुपये शुल्क लिया जाएगा। इसमें 150 रुपये लर्निंग लाइसेंस की फीस व 50 रुपये ड्राइविंग लाइसेंस की टेस्ट फीस है। 

यदि टेस्ट में फेल हो जाते हैं तो रिपीट टेस्ट के लिए 300 रुपये अतिरिक्त फीस देनी होगी। पहले यह फीस केवल 50 रुपये थी।

- परमानेंट लाइसेंस के लिए अब 700 रुपये खर्च करने होंगे। इसमें 300 रुपये डीएल फीस, 200 रुपये डीएल जारी करने की फीस के साथ ही 200 रुपये स्मार्ट कार्ड के देने होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले 250 रुपये में 200 रुपये स्मार्ट कार्ड का व 50 रुपये डीएल की फीस थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed