फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Driver robbed Rs 80 lakh from property dealer

Lucknow News: प्रॉपर्टी डीलर से चालक ने हड़पे 80 लाख

Mon, 02 Jun 2025 02:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 02 Jun 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
Driver robbed Rs 80 lakh from property dealer
लखनऊ। कल्याणपुर के विजय कुंज कॉलोनी निवासी प्रॉपर्टी डीलर शकील अहमद के चालक बाराबंकी के सफदरगंज तुर्कानी निवासी राजू उर्फ इरशाद व उसके साथी रमेश कुमार ने 80 लाख रुपये हड़प लिए। आरोपियों ने जमीन के कारोबार में धोखाधड़ी की है। शनिवार को गुडंबा पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन




शकील अहमद हिंद प्रॉपर्टी डीलर नाम से फर्म चलाते हैं। वह चलने असमर्थ हैं। उनके मुताबिक, 2016 में राजू उनके चालक की नौकरी करने लगा। धीरे-धीरे राजू जमीन की खरीद-फरोख्त में भी हाथ बंटाने लगा। वह उनकी जगह पर खुद जमीन पर पैसा लगाकर कारोबार करने लगे। आरोप है भरोसा का फायदा उठाकर आरोपी ने 2017 तक 80 लाख की उनकी जमीन बेच दी। राजू ने सारी रकम रिश्तेदारों के बैंक खातों में ट्रांसफर कर दी। ठगी में राजू का साथ दसौली निवासी रमेश ने दिया। बताया कि जब राजू से कारोबार का हिसाब किताब मांगने लगे तो वह आनाकानी करने लगा। दबाव बनाने पर आरोपी ने शकील को हत्या करने की धमकी देनी शुरू कर दी।
विज्ञापन


राजू पर बाराबंकी में दर्ज हैं कई मुकदमे

शकील के मुताबिक, जब उन्होंने राजू के बारे में छानबीन शुरू की तो पता चला कि इसके खिलाफ बाराबंकी के सफदरगंज में हिस्ट्रीशीटर की कार्रवाई हो चुकी है। धोखाधड़ी सहित कई मुकदमे दर्ज हैं। एक मुकदमा गैंगस्टर का भी दर्ज है। आरोपी के पास फर्जी पासपोर्ट और शस्त्र लाइसेंस भी है। इंस्पेक्टर प्रभातेश कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed