फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Driver hangs himself after dispute with wife

Lucknow News: पत्नी से विवाद के बाद वाहन चालक ने लगाया फंदा

Fri, 19 Jun 2026 02:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 19 Jun 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Driver hangs himself after dispute with wife
शोएब सिद्दीकी।
गुडंबा। मड़ियांव के कसाईबाड़ा में बुधवार रात शोएब सिद्दीकी (28) ने पत्नी से कहासुनी के बाद घर में फंदा लगा लिया। परिजनों ने उनकी पत्नी पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए मड़ियांव थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

शोएब के बहनोई साहिल ने बताया कि साले की पहली पत्नी की दो वर्ष पहले बीमारी से मौत हो गई थी। पहली पत्नी से उनकी बेटी उमैरा है। उन्होंने बेबी से दूसरी शादी की थी। शादी के बाद से ही दोनों में विवाद चल रहा था। करीब तीन महीने पहले बेबी अपनी बेटी को लेकर गोमतीनगर के उजरियांव स्थित अपने बहनोई के घर चली गई थी। बुधवार रात फोन पर बातचीत के दौरान दोनों में फिर विवाद हुआ। इसके बाद शोएब अपने कमरे में चले गए। देर रात करीब 12:30 बजे भांजे ने उन्हें पंखे से लटका पाया। परिजन उन्हें ट्रॉमा सेंटर ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। साहिल ने बताया कि माता-पिता की मृत्यु के बाद उमैरा की जिम्मेदारी दादी मुन्नी देवी और चाचा अकरम पर आ गई है। इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed